500 शिकायत…21 लाख की मोबाईल बरामद…पुलिस कप्तान ने चलाया अर्पण अभियान..अपने हाथों से लौटाया अमानत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— पुलिस कप्तान संतोष कुमार की अगुवाई में बिलासपुर पुलिस टीम ने ” अर्पण ” आपकी एक आस, आपकी अमानत आपके पास ’’ अभियान के तहत  अलग अलग स्थानों से शिकायत के आधार पर गुम कुल 160 मोबाईल बरामद किया है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 21 लाख रूपयों से अधिक है। सभी मोबाइल को पुलिस कप्तान की उपस्थिति में मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया है। 
बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में प्राप्त मोबाईल गुमने की शिकायत को पुलिस कप्तान ने गम्भीरता से लेते हुए ” अर्पण ” आपकी एक आस, आपकी अमानत आपके पास ’’ अभियान चलाया। इसके पूर्व पुलिस कप्तान संतोष कुमार के निर्देश पर सभी  शिकायतों की सूची तैयार किया गाय। इसके बाद एसीसीयू टीम समेत सभी थाना पुलिस की संयुक्त टीम तैयार किया गया।
पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि संयुक्त टीम ने शहर और जिला सीमा से सटे जिलों से कुल 160 मोबाईल अभियान के दौरान बरामद किया। 1 मार्च 2023 से अब तक बरामद कुल 500 शिकायतो की जांच की गयी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पाया कि कई मोबाईल राज्य के दूरस्थ जिलों और अन्य प्रदेशो में सक्रिय हैं।  ऐसे मामलों में अलग से अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सभी बरामद मोबाईल को मोबाइल मालिकों को दिया जाएगा।
मोबाईल प्राप्त करने वालो में आवेदक  दुषयंत साहू, नम्रता कौशिक, योगेन्द्र सिंह, सलीम भार्गव, मुकुल केंवट, राजेन्द्र धुरी, अंकित चौबे,  अमरीका कुर्रे, चित्रलेखा, परिवेश श्रीवास्तव, विरेन्द्र कुमार सेन, अरूंधती साहू और  अन्य कुल 160 लोगों के बीच वितरित किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान सायबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी ने बताया कि वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप सेक्सटार्सन यानि वीडियो काॅलिंग के माध्यम, वाॅट्सएप की डी.पी. बदलकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। बिटकाॅईन, टुरिजम प्लाॅन के नाम पर जमकर ठगी हो रही है। स्टमर केयर के नाम , ऑन लाईन लोन एप और  अन्य तरीको से भी ठग अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे है। ऐसे मामलों से बचाना बहुत जरूरी है।
अभियान को सफल बनाने और गुम मोबाईल को  असली मालिको तक लौटाने के अभियान में ए.सी.सी.यु. बिलासपुर के निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, अजय वारे प्र.आर. देवमुन पुहुप, बलबीर सिहं, आरक्षक तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, विरेन्द्र गंधर्व, निखील राॅव, प्रशांत ंिसह, प्रशांत राठौर, सत्या पाटले, सरफराज खान, विकास राम, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, दीपक यादव, सकुन्तला साहु व ए.सी.सी.यु. की सम्पुर्ण टीम की अहम भूमिका रही।
close