आपरेशन मुस्कानः प्रदेश के बाहर तक चला अभियान..आधा दर्जन से अधिक बालक बालिका बरामद..तीन आरोपी गिरफ्तार

Editor
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम,  अपहृत बालक, बालिका के खोजबीन के दौरान कुल 8 बालक बालिकाओं को बरामद किया है। 10 दिनों के अन्दर कुल आठ मामलों में बरामद बालक की संख्या दो और बालिकाओं की संख्या 6 है। सभी बालक बालिकाओं को समुचित कार्रवाई के बाद परिजनो के हवाले कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने चार साल पुराने मामलों में भी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सभी बच्चों की बरामदगी के लिए पुणे,चेन्नई,रायगढ़,जांजगीर और बिलासपुर से किया है।
सरकंडा पुलिस टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत अलग अलग राज्यों में छानबीन कर अपहरण और गुमशुदा मामलों में कुल 8 बच्चों को बरामद किया है। हअभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस टीम ने 10 दिनों की अलग अलग कार्रवाई में 8  प्रकरणों का निराकरण किया है। चेन्नई, पुणे, रायगढ़ जांजगीर समेत बिलासपुर में अभियान चालकर 8 प्रकरणों में 7 बालिका और 2 बालकों बरामद किया है। समुचित कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी बच्चों को परिजनो के हवाले किया है।
 
 सरकरन्डा थानेदार फैजूल होदा शाह ने बताया कि 2019, 2023 में अपहरण या गुम बच्चों को तलाशी के बाद बरामद किया गया है। सभी मामलों में आईपीसी की 363 का अपराध दर्ज है।  वही तीन अन्य मामलों में आईपीसी की धारा 363 366, 376, और 4, 6 पॉक्सो एक्ट के मामले दर्ज है। सभी बालिकाओं को बरामद किया गया है।
पास्को एक्ट और अन्य धाराओं के तहत आरोपी करन उर्फ राजा यादवको सरगांव मुंगेली और आरोपी भुवन वंशकार को बंधवापारा सरकन्डा से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक अन्य नाबालिग आरोपी को भी पुलिस ने धर दबोचा है।
close