बलवा के पांच आरोपी गिरफ्तार..बाकी फरार..क्वार्टर पर लेकर हुआ था विवाद. .युवक की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सरकन्डा थाना क्षेत्र स्थित अटल आवास में क्वार्टर कब्जे को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। क्वार्टर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के आरोपियों में हाथ मुक्का जमकर चला। मारपीट के दौरान सुनील सारथी को गंभीर चोट पहुंची। सुनील सारथी की सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने पांच लोगों को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
 
         पुलिस जानकारी के अनुसार मुरूम खदान निवासी सुनील सारथी पिता स्वर्गीय बुधियाराम की नानी सौतेली बेटी कामता को अपने पास रखती थी। सुनील सारथी की नानी अटल आवास सरकण्डा में रहती थी। मा की मौत के बाद क्वार्टर पर कामता को कब्जा दिलाने आए दिन अटल आवास में लड़ाई झगड़ा की शिकायत थी।  इसी बात को लेकर राम जी यादव ने मृतक की मां  को पकड़ कर घर से बाहर निकाल दिया। और मोहल्ले वालों के साथ मिलकर कामता का क्वार्टर पर कब्जा करवा दिया।
 
          इसी बात को लेकर सुनील सारथी का आए दिन दूसरे गुट से झगड़ा होता था। 15 सितम्बर 2020 को रात्रि करीब 8:30 बजे तालाब के पास रोड पर  सुनील सारथी को रामजी यादव और उसका लड़का पिंकू यादव ,बजरंग यादव ,बबला, लल्ला समेत अन्य लोगों ने घेर लिया। सभी ने इस दौरान सुनील के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में सुनील  सारथी को गंभीर चोट पहुंची। लोगों के प्रयास से सुनील को बेहाशी की अवस्था में डायल 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहां दौरान उपचार के दौरान सुनील सारथी की 21 सितम्बर को मौत हो गयी।
 
           सरकन्डा पुलिस ने सुनील की मौत के बाद मारपीट करने वाले रामजी यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ ईपीसी की धारा 302,147 के तहत अपराध दर्ज किया गया। साथ ही पुलिस ने आरोपियो की पतासाजी तेज कर दी। पुलिस नेरामजी यादव पिता स्व. फगुआ यादव 60 साल, बजरंग यादव उर्फ भोलू पिता संतोष यादव 25 साल,  अक्षय दुबे  उर्फ लल्ला पिता कन्हैयालाल दुबे 20 साल ,  पिंकू यादव उर्फ लक्ष्मी प्रसाद यादव पिता सुखीराम यादव उम्र 22 साल और नवल राव भोसले उतावला राव पिता गणेश राव भोसले उम्र 42 साल सभी को हिरासत में लिया गया।
 
         पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट का जुर्म कबूल किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। सरकन्डा पुलिस के अनुसार फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
TAGGED: , ,
close