दम हो तो समर्थन मूल्य 2500 करें.. अटल ने कहा..खतरे में किसान और किसानी..पूर्व पार्षद की भीष्म प्रतिज्ञा ..100 दिनों तक करूंगा उपवास..बोले विधायक..किसानों के साथ लड़ेंगे जंग

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—–केन्द्र सरकार के कृषि अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस वक्ताओं ने तीनों बिल को किसान विरोधी बताया। स्थानीय गांधी चौक पर गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर स्थानीय नेताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर की अगुवाई में सुबह 10 से 1 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

दम हो तो समर्थन मूल्य दें..अटल

            धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार पूरे देश में किसानों के लिए रोल माॅडल है। 2500 रूपए क्वींटल धान का समर्थन मूल्य किसानों को दे रही है। जिससे किसानों की आर्थीक स्थिति में सुधार हुआ है। गोधन न्याय योजना समेत अनेक योजनाए किसानों के हितों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। लेकिन मोदी सरकार को बर्दास्त नही हो रहा है। राज्यों से उनका संविधानिक अधिकार छिनने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के बिलासपुर सांसद समेत सभी 9 सांसद जनता को इस बात का जवाब देना होगा कि बिल में एक देष, एक बाजार, एक भाव के साथ समर्थन मुल्य का उल्लेख क्यों नहीं है। क्या छत्तीसगढ़ की तरह पूरे देश में केन्द्र सरकार 2500 रूपये प्रति क्वींटल धान खरीदेगी? उन्होने कहा कि किसान और किसानी खतरे में है। कांग्रेस किसानों की साथ खड़ी है। किसानों की लड़ाई अतिंम दम तक कांग्रेस लड़ेगी।

सहकारिता को कारपोरेट बनाने की तैयारी

             धरने को अपेक्स बैंक चेयरमैन बैजनाथ चन्द्राकर ने भी संबोधित किया। चंन्द्राकर ने तीनों कांनूनों को काला कानून बताया। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार मंडी व्यवस्था, सहकारिता व्यवस्था को समाप्त कर आडानी और अंम्बानी को किसान कारपोरेट बनाकर सौपने की तैयारी में है।  किसानों की आय दूगनी करने की बात करने वाले प्रधानमंत्री किसानों को ही समाप्त करने पर लगे है।  इस कानून में जितने भी बदलाव किये गये है सब किसान विरोधी है।

वापस लेने तक लड़ेंगे जंग..अर्जुन

                               धरने को अपने संबोधन मे नगर विधायक शैलेष पाण्डे ने कहा कि हम सड़क से लेकर विधानसभा तक अपनी आवाज उठाएंगे।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्पष्ट निर्देश है कि हम सबको किसानों के साथ मिलकर काले कानून को वापस होने तक लड़ना है। इसलिए हम काला कानून को हटवा कर ही दम लेंगे।

             अर्जुन तिवारी ने कहा कि वस्तु अधिनियम आवश्यक वस्तु विधेयक 2020 को लागू कर केन्द्र सरकार उपज बेचने वाले किसानों के साथ धोखा किया की है। पभोक्ताओं पर भी प्रहार किया है।  महंगे दाम पर कारपोरेट जगत तय किये दाम पर हम रोजमर्रा की खाद्य पदार्थ को खरीदने पर विवश करेंगे। धरने को महापौर रामषरण यादव, सभापति शेखन जरूद्दीन, प्रवक्ता अभयनारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद साहू, अजय यादव, अरविंद शुक्ला , शिल्पी तिवारी, सीमा पाण्डे, अनिता लवहात्रे, रामआश्रय कश्यप, अखिलेष बाजपेयी, उदय सिंह, ने भी संबोधित किया।

अखिलेश की भीष्म प्रतीज्ञा.

                 इस दौरन पूर्व पार्षद अखिलेख बाजपेयी ने गांधी और शास्त्री जयंती पर संकल्प लिया की केन्द्र सरकार बिल के विरोध में वे 100 दिन तक उपवास करेंगे। पूरे 100 दिन एक वक्त का भोजन करेंगे । डीजल और पेट्रोल की वृद्धि को देखते हुए वे 100 दिन तक सायकल का उपयोग करेंगे। किसानों की लड़ाई के लिए 5000 रूपया प्रति माह आंदोलन चलने तक जिला अध्यक्ष को देने का एलान किया। उन्होंने 5000 रूपया जिलाअध्यक्ष प्रमोद नायक और प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को सौपा।

                  धरना आंदोलन में शहर के सभी कांग्रेस जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और संगठन के नेता मौजूद थे।

ट्रैक्टर से पहुंचे प्रदर्शनकारी

                 धरना प्रदर्शन के बाद जिला कांगेस कमेटी शहर की अगुवाई में कांग्रेसी नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर गांधी चौक से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। काले कानून के विरोध में महामहीम राष्ट्रपति के नाम बिलासपुर एस.डी.एम देवेन्द्र पटेल को बैजनाथ चंन्द्राकर, अटल श्रीवास्तव, शैलेष पाण्डे, अर्जुन तिवारी, प्रमोद नायक, रामशशरण यादव, शेख नजरूद्दीन, अभयनारायण राय, सीमा पाण्डे, देवेंन्द्र सिंह बाटू, संजय साहू, ने ज्ञापन दिया। इस दौरान कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

close