भिलाई।जिले के उतई और भिलाई तीन थाना क्षेत्र में ठगी करने वाली महिला गैंग का पता चला है।मामले में तीन महिलाएं ट्रेस हुई है। उनकी पहचान होने के बाद से यह महिलाएं फरार हैं। इनमें दो पाटन और एक उतई की रहने वाली बताई जा रही है। उतई पुलिस ने इन महिलाओं के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ नवरंग कलानिकेतन पाटन की प्रिंसिपल पूनम नायक, सुपरवाइजर खुशबू सिंह और एक अन्य शुभा साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। 4 सालों से नौकरी दिलाने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर इन महिलाओं ने 50 लाख की ठगी की है।
वे बेरोजगारों को तलाशते और अपना निशाना बनाते।संस्थाओं में क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, निजी कंपनी में योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाने का झांसा देकर ठगी करती थी।उतई पुलिस ने प्रेम नगर निवासी ठेकेदार अनिल साहू की शिकायत आरोपी सुपरवाइजर खुशबू सिंह,शिक्षिका शोभा साहू और प्रिंसिपल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।आरोपियों की तलाश जारी है।
- Cricket News: स्मृति मंधाना ने बताया किसके साथ ओपनिंग करने में मजा आता है
- Kuber Yog 2024: कुबेर योग का शुभ प्रभाव 3 राशि वाले जातकों पर
- Vaishakh Amavasya 2024: कब है वैशाख अमावस्या 2024? भूल से भी ना करे यह काम
- मुख्यमंत्री के सचिव ने सपत्नीक किया मतदान…पी.दयानन्द ने कहा…मतदान से मिलती है लोकतांत्रिक मूल्यों को ताकत
- समय से पहले लगी बूथों में कतार…नौजवान, बुजुर्गों ने मतदान मे लिया बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा…बिना थके किया बारी का इंतजार