विधायक कृष्णमूर्ति का धमाकेदार दावा ..मस्तूरी में कराया 15 सौ करोड़ का काम..विश्वास नहीं तो जाकर देख लो

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—मस्तूरी भाजपा विधायक डॉ,.कृष्णमूर्ति ने दावा किया है कि विधानसभा क्षेत्र में अब तक 15 सौ करोड का विकास कार्य कराया है। यदि किसी को विश्वास नहीं है तो मेरे साथ चले..और विधानसभा में कराए गए  काम को दिखा सकता हूं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   पश्चिम मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षिण कार्यक्रम के बाद मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि हमें एकजुट होकर केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है। साथ ही प्रदेश सरकार की असफलताओं को भी जनता के सामने रखना है। कृषि बिल से होने वाले फायदे को आम जन में स्थापित भी करना है।

                 बातचीत के दौरान विधायक बांधी ने बताया कि मस्तूरी विधानसभा में हमने 15 सौ करोड़ का काम कराया है। यदि किसी को विश्वास ना हो तो साथ चलकर विकास कार्यों को देख ससता है। दर्जनों हाईस्कूलों के उन्नयन के साथ आधारभूत संरचना में करोड़ रूपए खर्च हुए हैं। दर्जनों नए हाईस्कूल का निर्माण किया गया है। अकेले अरपा,लीलागर नदी  पर साढ़े पांच सौ करोड़ का जगह जगह एनीकट बनाया गया है। 

           बांधी ने जानकारी दी कि नहरों का निर्माण..लाइनिंग का काम और नहरों पर सड़कों का जाल बिछाया गया है। दर्जनों विद्युत सब स्टेशन की स्थापना में ही करोड़ों रूपए खर्च हुए हैं।

close