राजधानी में शिक्षकों की जंगी रैली..कहा-अब और नही इंतजार..दिव्यांग शिक्षकों ने भी दिया साथ..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 तखतपुर-(टेकचंद कारड़ा),,,,शिक्षा विभाग में पदोन्नति नहीं मिलने से नाराज व्याख्याता और प्राचार्यों ने राजधानी रायपुर में रैली निकालकर आक्रोश प्रकट किया हैै। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और दिव्यांग कर्मचारी भी शामिल हुए।पदोन्नति नहीं मिलने से नाराज व्याख्याताओं और प्राचार्यों ने राजधानी रायपुर में रैली निकालकर  आक्रोश प्रकट किया हैै। व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा और प्रवक्ता  जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के हर विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है । लेकिन शिक्षा विभाग में व्याख्याता और प्राचार्य 25 वर्षों से भी अधिक सेवा करने के बाद भी पदोन्नति कa तरस रहे हैं।पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ होते ही  कुछ समय बाद  विराम लग जाता है ।विभाग के ढुलमुल रवैया के विरोध में  छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के बैनर तले राजधानी रायपुर में प्रदेश के प्राचार्य और व्याख्याताओं ने जमकर रैली निकालकर आक्रोश ब्यक्त किया गया है। साथ ही विभाग से तत्काल अमल करने की मांग की गयी है। 
 
        अधिकारियों से संघ ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में सैकड़ों व्याख्याता  पदोन्नति का इंतजार पिछले 25 वर्षों से कर रहे हैं । लेकिन पदोन्नति नहीं मिल रही है । वर्तमान में शिक्षा विभाग के दो हजार आठ सौ और  ट्राइबल के अट्ठारह सौ प्राचार्य के पद रिक्त है।  जिसे पदोन्नति से भरा जाना जरूरी है। संघ नेताओ ने बताया कि लगभग 7000 ऐसे व्याख्याता है जिन्हें 25 से 30 वर्ष से पदोन्नति का इंतजार है । लेकिन उन्हें पदोन्नति नहीं मिल रही है। 
 
        संघ के नेताओं ने बताया कि 50 पदों पर प्रतीक्षा सूची भी जारी किये जायें।  शिक्षा संवर्ग के  विभिन्न विभागों की तरह छत्तीसगढ़ लोकसेवा पदोन्नति नियम 2003 के नियम पाच के विरुद्ध छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से  पारित  निर्णय के आधार और शर्तों पर स्कूल शिक्षा विभाग में भी पदोन्नति को लेकर  शिक्षा विभाग पहल करें । जिससे  व्याख्याताओं  और प्राचार्यों को लाभ मिल सके।
 
   शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति से शासन पर कोई वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा।  पहली बार राजधानी रायपुर में ब्याख्याता संघ के बैनर तले पुरुषों के साथसाथ महिलाओं के साथ ही दिव्यांग कर्मचारियों ने भी भाग लिया। और शासन का ध्यान आकृष्ट कराया। रैली में कोने कोने से ब्याख्याता और प्राचार्य शामिल हुए । रैली में संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा महामंत्री राजीव वर्मा सुरेश अवस्थी गोवर्धन झा के के शर्मा प्रहलाद नगरिया टी आर वर्मा जितेंद्र शुक्ला  वेदराम पात्रे अश्वनी शर्मा  रमाकांत पांडे  अरुण साहू  राजेश पांडे  संगीता अनम  रेखा साहू  अश्वनी मिश्रा  वीके वैष्णव  सहित  हजारों की संख्या में  व्याख्याता प्राचार्य शामिल हुए।
close