छात्रों ने गिनाया..यातायात नियमों का फायदा..नुक्कड़ नाटक पेश कर दिया संदेश..अधिकारियों ने बताया..पुलिस मैदान में होगा नेत्र शिविर का आयोजन

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिवस यातायात जागरूकता और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक के माध्यम से आम जनता को पुलिस प्रशासन ने यातायात नियमों और उससे होने वाले फायदे की जानकारी दी।
 
                   सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गदयी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  रोहित बघेल और उप पुलिस अधीक्षक यातायात सत्येंद्र पांडे ने यातायात माह के उद्द्श्यों के बारे में बताया। 
 
              रोहित बघेल और सत्येन्द्र ने बताया कि यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत शहर के प्रमुख चौक चौराहों नेहरू चौक, मंगला चौक, अग्रसेन चौक, मंदिर चौक महामाया चौक पर आम लोगों को यातायात के उद्देश्यों को सामने रखा गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने से होने फायदों की जानकारी दी गयी। वाहन चलाते समय ध्यान रखने योग्य बातों को विस्तार से बताया गया।
 
                  इस दौरान शिक्षाप्रद, पंपलेट का वितरण किया गया। इसके अलावा चौराहों पर जिंगल के माध्यम से यातायात नियमों का प्रसारण के साथ ही ऑडियो क्लिप के माध्यम से यातायात पालन का संदेश भी दिया। नूतन चौक में जन जागरूकता नुक्कड़ नाटक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएलएस कॉलेज, डीपी महाविद्यालय और जेपी वर्मा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम अधिकारियों ने यातायात शिक्षा पर तीन मनोरंजक और शिक्षाप्रद नुक्कड़ नाटक पेश किया।
 
इस अवसर पर यातायात पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पांडे, जिला रोड सेफ्टी सेल के उपनिरीक्षक उमा शंकर पांडे प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी आरक्षक जावेद अली एवं शैलेंद्र सिंह के साथ ही कार्यक्रम आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य अशोक श्रीवास्तव, मुकुल शर्मा, ममता मिश्रा, कु0 अनु कश्यप, उत्पन्न शर्मा, रेडियो आर जे फ़िज़ा कुरेशी, रेडियो तड़का से संस्कृति विशेष रूप से मौजूद रही।
 
         यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 21 जनवरी 2021 को पुलिस परेड मैदान में ऑटो चालक और  ई रिक्शा चालकों के लिए  स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close