रायपुर।प्रदेश में वर्ष 2019 -20 और 20-21 से जनवरी 2021 तक 8129 गौठान के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। वही इस अवधि में इन गौठान में 45 पशुओं की मौत हुई है। यह जानकारी कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य अरुण वोरा ने जानना चाहा कि प्रदेश में साल 2019 और 2020-21 से जनवरी 2021 तक कुल कितने घोटालों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है? इन गौठान के निर्माण के लिए कितनी राशि का भुगतान किया गया है और कितना भुगतान बाकी है? इसके अलावा इस अवधि में संचालित गौठान में कुल कितने पशुओं की मौत हुई है? CGWALL NEWS के WhatsApp ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये
इसके जवाब में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि प्रदेश में 2019-20 में 3844 और 2020-21 से जनवरी 2021 तक 4285 इस प्रकार कुल 8129 गौठान के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इन गौठान के निर्माण के लिए कुल राशि 30746.20 लाख रुपए का भुगतान किया गया है. वही 5317.083 लाख का भुगतान शेष है. उन्होंने यह भी बताया कि इस अवधि में संचालित गौठानो में कुल 45 पशुओं की मौत हुई है।