VIDEO-संघी अपनी गिरेबान झांके ..किरणमयी बोली-खाकी चड्डी वालों शर्म करो..बताएं उनके घुटनों में कैसे दिखता है संस्कार,महिलाएं करे प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष आज बिलासपुर पहुंची। उन्होने पत्रकार वार्ता के दौरान आरएसएस के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। सवाल जवाब के दौरान किरण मयी नायक ने कहा कि घुटनों के 6 इंच ऊपर चड्डी पहनने वाले शर्म करें। बताएं कि क्या उनके घुटनों से संस्कार दिखता है। जो महिलाओं के घुटने देखने के बाद उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री शर्मनाक बयान दे रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 बिलासपुर एक दिनी प्रवास पर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंची। प्रार्थना सभा में पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह और आरएसएस नेताओं पर जमकर निशाना साधा।

            महिलाओं पर दिए गए तीरथ सिंह के बयान पर किरणमयी नायक ने कहा कि संघियों को पहले अपनी गिरेबान झांकना चाहिए। दरअसल महिलओं के  प्रति संघियों और भाजपा नेताओं की नीयत ठीक नहीं है। संघियों को बताना चाहिए कि घुटनों के 6 इंच ऊपर खाकी चड़्डी पहनकर मार्च पास्ट करते  है। क्या इस समय उनका संस्कार दिखता है।  वहीं जब महिलाएं हाफ पैन्ट पहनकर चलती है तो उन्हें संस्कार दिखने लगता है। ऐसी मानसिकता वालों को ।

                        किरणमयी नायक ने बताया कि अभी एक सप्ताह पहले तीरथ सिंह मुख्यमंत्री बने है। एक मुख्यमंत्री बदल चुके हैं। उत्तराखण्ड की महिलाओं से अपील है कि तीरथ सिंह के बयान के खिलाफ आए। मुख्यमंत्री जहां भी जाएं..महिलाएं खाकी चड्डी लेकर खिलाफ में प्रदर्शन करें। जल्द ही इस मुख्यमंत्री को हटाने का दबाव बनाएं।

            खाकी पैन्ट कहकर क्या अपना भड़ास निकाल रही है। सवाल के जवाब में किरणमयी ने कहा कि हम क्यों भड़ास निकाले।   मुझे क्या फर्क पड़ता है। सभी जगह चल रहा है कि संघियों के मुख्यमंत्री कहते हैं कि महिलाओं के घुटने दिखना संस्कार हीनता है। जबकि उनके घुटने दिखने में संस्कार है।

close