VIDEO-दो नाबालिगों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट,पुलिस का खुलासा…नशे में थे दोनो आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—मस्तूरी पुलिस ने दावा कि दो दिन पहले मल्हार चौकी स्थित रेस्ट हाउस के पास अन्धे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। हत्या को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर  लिया गया है। आरोपियों को किशोर बोर्ड के हवाल कर दिया गया है।मस्तूरी पुलिस ने 28 मई को मल्हार रेस्ट हाउस से कुछ दूर पाए गए शव की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम चैतराम पोर्ते उम्र 38 साल है। चैतराम बरगन चौकी थाना तखतपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार 28 मई को संजीव त्रिपाठी ने मल्हार चौकी को बताया कि नगर पंचायत मल्हार जाने वाले सीसी रोड से लगे खेत में किसी की लाश पड़ी है। सिर पर चोट और बहुत खून निकला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            जानकारी मिलते ही पुलिस मौके् पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद हत्या का अपराध दर्ज किया गया। इसी दौरान संतोष सिंह पोर्ते ने बताया कि मृतक का नाम चैतराम पोर्ते पिता उजियार सिंह पोर्ते है। चैतराम तखतपुर बरगनी का रहने वाला है। कुछ साल पहले मोटरसायकल एक्सीटेन्ट में चैतराम को सिर में गंभीर चोट पहुंची। इसके बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद उसका भाई यहां वहां घूमता रहता था।मस्तूरी थाना प्रभारी ने बताया कि शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट में बताया कि व्यक्ति की मौत सिर पर चोट लगने के बाद अधिक खून निकलने और हृद्य गति बन्द होने से हुई है।

         इसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने आरोपियों को पकड़ने टीम का गठन किया। आसपास के सीसीटीवी को खंगाला गया। साथ ही संदेहियों को पकड़कर कर पूछताछ भी हुई। इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि घटना के दिन दो नाबालिगों को मौके पर देखा गया था।जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या का अपराध कबूल किया। दोनो नाबालिगों ने बताया कि नशे की हालत मेे वे लोग बस स्टैण्ड से तालाब की तरफ जा रहे थे। इसी दौरन व्यक्ति ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। इसके बाद हमने बेल्ट और पास में पड़ी लकड़ी से मृतक को मारना शुरू कर दिया।

              मारपीट के दौरान मृतक गिर गया। इसके बाद ईटें से उसके सिर पर हमला कर दिया है। एक नाबालिग ने बताया कि टूटे हुए बोतल से मृतक के पीठ पर हमला किया। जब वह मर गया तो हम लोग मौके से चले गए।अपराध कबूल किए जाने के बाद दोनो नाबालिगों के पास खून करते समय पहने गए कपड़े, लकड़ी, बेल्ट, बाटल समेत अन्य साक्ष्य को बरामद किया गया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,34 का अपराध दर्ज किया गया। दोनों नाबालिगों को किशोर बोर्ड के हवाले किया गया है।                 

close