राजनांदगांव। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने नवनियुक्त कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को कार्यभार सौंपा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा वर्ष 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर लता उर्वशा, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे और डिप्टी कलेक्टर डॉ. दीप्ती वर्मा उपस्थित थीं।
बता दें छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते शनिवार देर रात 29 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया था। जारी आदेश के अनुसार ही 2012 बैच के आईएएस अफसर तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव कलेक्टर बनाया गया और राजनांदगांव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और परिवहन विभाग में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया।