बिलासपुर।प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने नेहरू चौक पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी और डी पुरंदेश्वरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक और बिलासपुर निगम मेयर रामशरण यादव ने डी पुरंदेश्वरी के बयान की जमकर निंदा की। दोनों कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी का थूक वाला बयान छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता का खुलेआम अपमान है। प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को माफ नहीं करेगी। इसके लिए की पुरंदेश्वरी समीप भाजपा के नेताओं को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
नेहरू चौक पर आज जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक की अगुवाई में शहर के सभी ब्लॉक अध्यक्षों की उपस्थिति और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में डी पुरंदेश्वरी का पुतला जलाया गया। इस दौरान पुतले को कब्जे में लेने के लिए पुलिस ने भरपूर प्रयास किया। बावजूद इसके कांग्रेस ने पुरंदेश्वरी का पुतला जलाने में सफलता हासिल की ।
पुतला दहन कार्यक्रम में महिला विंग से प्रदेश कमेटी पदाधिकारी शिल्पी तिवारी समेत अन्य नेत्रिया मौजूद थी । शिल्पी तिवारी ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी एक महिला है महिला समाज के लिए संस्कार करने का काम करती है। लेकिन उनके बयान से छत्तीसगढ़ की समस्त महिलाओं को गहरा धक्का लगा है। उनके बयान से जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं के राजनीतिक स्तर क्या है। डी पुरंदेश्वरी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान ने पुरंदेश्वरी को जमकर आड़े हाथ लिया।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेत्री डी पुरंदेश्वरी का बयान प्रदेश की जनता का अपमान है । नायक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस के नेता वह जाएंगे यह बयान गैर संवैधानिक और अशोभनीय है । प्रदेश की चुनी हुई सरकार का अपमान है । भाजपा नेताओं को इस बयान के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए ।
नगर निगम मेयर रामशरण यादव ने कहा कि एक जिम्मेदार महिला को इस प्रकार की बयान बाजी से बचना चाहिए। मेयर ने बताया कि राजनीतिक मंच एक अलग मामला होता है और व्यक्तिगत संबंध एक अलग मामला है। दोनों ही सूरत पर डी पुरंदेश्वरी का बयान निंदनीय है। यदि भाजपा नेत्री माफी नहीं मांगती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा नेताओं का पुरजोर विरोध करेंगे।
पुतला दहन कार्यक्रम में मेयर रामशरण यादव,सभापति शेख नसरुद्दीन,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रमोद नायक, विनय शुक्ला, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, शिल्पी तिवारी ,अपूर्व तिवारी, ऋषि पांडे, एल्डरमैन सुभाष सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेमन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, एल्डरमैन शैलेंद्र जायसवाल, अमीन मुगल, नरेंद्र बोलर समेत सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।