जयंती मनाते भाजपा नेताओं में तू-तू,मै-मै..घेरा बनाते समय हुआ विवाद..सांसद ने किया बचाव

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—व्यापार विहार स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय गार्डेन में पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर नगर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल माला अर्पित कर अपने श्रद्धाभाव को जाहिर किया। एकात्म मानववाद चिंतक की जयंति पर भाजपा नेताओं में जमकर वाद विवाद भी हुआ। मामला बढ़ते देख एकात्म मानववाद पर भाषण दे रहे सांसद अरूण साव को बीच बचाव करना पड़ा। तब कही जाकर तथाकथित भाजपा नेता ओंर अन्य भाजपा नेताओं का झगड़ा शांत हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now
               भाजपा नेताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती झड़प के बीच गरिमा के साथ मनाया। पंडित दीनदयाल उद्यान स्थित प्रतिमा के सामने भाजपा मंडल बिलासपुर पश्चिम, दक्षिण, मध्य, पूर्वी, उत्तर और रेलवे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह 9.30 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पं.दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और एकात्म मानववाद की प्रासंगिता पर सांसद अरूण साव ने प्रकाश डाला।
 
नेताओं के बीच जमकर हुआ विवाद..गाली गलौच
     
                   पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के सामने एकत्रित भाजपा नेताओं के बीच जमकर वाद विवाद भी हुआ। व्यवस्था बनाते समय भाजपा नेताओं ने तथाकथित वरिष्ठ नेता के व्यवहार को लेकर आक्रोश जाहिर किया। मामला बिगड़ते देख एकात्म मानववाद पर भाषण दे रहे सांसद अरूण साव को बीच में आना पड़ा।
                 
                  सूत्रों की माने तो तथाकथित वरिष्ठ भाजपा नेता ने हमेशा की तरह रौब दिखाते हुए दूसरे नेता का हाथ खींचा। ऐसा दो तीन बार किया गया। साथ ही स्वनाम धन्य भाजपा नेता ने अपशब्द का भी इस्तेमाल किया। इस बात को लेकर सांसद अरूण साव का भाषण सुन रहे दो तीन भाजपा नेताओं ने विरोध किया। बातों ही बातों में बात बढ गयी। देखते ही देखते गाली गलौच तक पहुंच गयी।
           
                    मामले को बिगड़ते देख सांसद को भाषण बन्द कर दोनों पक्षों के बीच आना पड़ा। मामला किसी तरह शांत हुआ। सूत्र के अनुसार तथाकथित भाजपा के वरिष्ठ नेता के व्यवहार को लेकर जिला संगठन से मंडल स्तर तक कमोबेश सभी भाजपा पदाधिकारियों में लगातार आक्रोश है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि जब तब धौंस दिखाया जाता है। इस बात को बहुत दिनों तक बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
   
             दीनदयाल उपाध्याय जयंति पर विवाद इसी का परिणाम है। एक बार तथाकथित नेता ने रौब दिखाया। और मौके पर मौजूद दो तीन भाजपा नेताओं ने जमकर खरी खोटी सुना दिया। और फिर मामले को शांत कराने सांसद को बीच बचाव करना पडा।
 
                   जानकारी मिली है कि दीनदयाल उपाध्याय गार्डेन में हुई घटना को भाजपा नेता छिपाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। खबर यह भी  है कि बड़े नेताओं ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है।    
 
सभी मंडल के पदाधिकारी मौजूद
 
             इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष , पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, दक्षिण मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, मध्य मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार जीवनानी, उत्तर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्रा, रेल्वे मंडल अध्यक्ष संदीप दास ने बिलासपुर विधानसभा में निवासरत् सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

TAGGED:
close