बिलासपुर— सिरगिट्टी पुलिस ने मारपीट और मोबाइल लूट के आरोपियों को जांजगीर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद दो दिन से जांजगीर में छिपे थे। लेकिन पुलिस ने दोनो आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394, 294, 323, 506, 34 का अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
सिरगिट्टी थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि थाना पहुंचकर अटल आवास सकरी निवासी प्रशांत कुमार देवांगन ने मारपीट और लूटपाट की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि फोकट पारा रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज के पास राजा सतनामी और उसके साथी के साथ पुरानी रंजिश के चलते वाद विवाद हुआ। दोनों ने मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर मारना पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया। तत्काल टीम का गठन कर आरोपियों की पता साजी शुरू की गयी। अमितेश कुमार टंडन और शिवम गिरी को जांजगीर से पकड़ कर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान दोनो ने प्रशांत कुमार देवांगन के साथ मारपीट और मोबाइल लूट का आरोप कबूल किया।
आरोपियों के कब्जे से मोबाइल जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत के तहत अपराध दर्ज किया गया। न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल काया गया। थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने में , उप निरीक्षक धनुष पाटले, आरक्षक मिथिलेश सोनी, कमलेश्वर शर्मा की अहम भूमिका रही।