रायपुर– राज्य शासन ने 15 अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षकों की नई पदस्थापना की है। मंत्रालय से वन विभाग ने नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग से जारी आदेश के अनुसार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक शिरीष चन्द्र अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में अपर प्रबंध संचालक, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) के.सी. बेवर्ता को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन/राजपत्रित) छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में अपर प्रबंध संचालक, राजेश गोवर्धन को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में अपर प्रबंध संचालक बनाया गया है।
लिस्ट के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक देवाशीष दास को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण), कांकेर वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक जे.ए.सी.एस. राव को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य कैंपा, मुख्य वन संरक्षक एवं उदंती-सीतानदी टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक के. मुरूगन को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है।
साउथ ईस्टर्न कोल्ड फील्ड लिमिटेड, सरगुजा वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी), मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान/विस्तार) जयसिंह म्हस्के को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी की कमान सौंपी गयी है।
छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड तथा मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, इंद्रावती टाईगर रिजर्व जगदलपुर व्ही. रामाराव को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (असंवर्गीय) बनाया गया है।
राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त बी.व्ही. उमादेवी, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अध्यक्ष एस.एस. बजाज, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य-सचिव देेवेन्द्र सिंह, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव सुधीर कुमार अग्रवाल, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव आशीष कुमार भट्ट एवं छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के प्रबंध संचालक यूनुस अली को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति देते हुए उनकी पदस्थापना यथावत रखी है।