अनियंत्रित होकर कार नाले में गिरी,एक की मौत

Shri Mi
1 Min Read

तखतपुर।इतवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग पर, तखतपुर के निकट ग्राम खमरिया की छोटी नदी के पुलिया से एक कार गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।वाहन क्रमांक सीजी07एजे9990 है। जिसमें सवार दो व्यक्तियों में एक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम खालिद बताया जा रहा है जो सरकंडा का निवासी है। जबकि उसका एक अन्य घायल साथी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

घटना के विषय में उपस्थित लोगों से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक खालिद ही गाड़ी चला रहा था, एवं गति अधिक होने पर कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। घायल व्यक्ति का नाम खुर्शीद पिता अनवर खोखर उम्र 35 वर्ष। जबकि मृतक खालिद उम्र 35 वर्ष कुदुदंड निवासी बताया जाता है।डायल 112 करने पर आरक्षक सत्यार्थ शर्मा एवं अन्य आरक्षक द्वारा घायल को सिम्स तत्काल ले जाया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close