गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार..एनडीपीएस का अपराध दर्ज..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-कोटा पुलिस ने गांजा की बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी को एनडीपीएस का अपराध दर्ज करने के बाद न्यायाल के हवाले किया गया है।आरोपी का नाम बेलटुकरी निवासी राकेश शर्मा है।
 
                  कोटा पुलिस ने मुखबीर से जानकारी मिली कि पीपरतराई सागौन प्लाट के पास एक व्यक्ति सफेद रंग के थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है । गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। 
 
                     सूचना मिलते ही तत्काल कोटा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। राकेश वर्मा को हिरासत में लिया गया। छानबीन के दौरान सफेद रंगे के थैला से अलग अलग पु़ड़िया को मिलाकर  800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को सबूत के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस का अपराध दर्ज किया गया है।
TAGGED:
close