IMD Alert: नए साल से पहले कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, शीतलहर अलर्ट,यहाँ बारिश की संभावना

Shri Mi
3 Min Read

IMD Alert: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में रविवार सुबह तापमान 5.3 दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी ठंड लोगों को परेशान करने वाली है। इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले 3-4 दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में घने कोहरा रहने की चेतावनी दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सोमवार को कोहरे के साथ शीतलहर का भी कहर झेलना पड़ेगा और अगले 2 दिनों तक स्थिति ऐसी ही रहने वाली है। इसके अलावा, इन इलाकों में गंभीर शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में 26 और 27 दिसंबर के लिए बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि तमिलनाडु और लक्ष्यदीप में कम से मध्यम गति से बारिश होने की संभावना है।

Weather Forecast: दिल्ली में अगले 3 दिन तक तापमान में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिलेगा। यहां 26, 27, 28 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्यिस के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को काफी ठंडक वाले दिन का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

पटना में और गिरेगा पारा

पटना में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्यिस है, जो हर दिन गिरकर 28 दिसंबर तक 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।

जानें लखनऊ में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ में भी तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को यहां न्यूनत तापमाव 9 डिग्री सेल्सियस है, जिसकी कल 8 और 27 एवं 28 दिसंबर को 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close