कांग्रेसियों ने किया फूंका पुतला..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160624-WA0012 बिलासपुर— कांग्रेसियों ने आज स्थानीय मंत्री अमर अग्रवाल और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यालय से नेहरू चौक पहुंचकर कांग्रेसियों ने मंत्री,मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों को बढ़ावा देकर बिलासपुर का विनाश किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरमोत्कर्ष पर है। भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों का सब्जबाग दिखाकर भोली- भाली जनता को ठगा है। बिलासपुर की सारी योजनाएं या तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी हैं। जो योजनाएं लंबित हैं उन्हें भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ना है। सीवरेज में 4.29 करोड़ रूपए खर्च किया जा चुका हैं बावजूद इसके सीवरेज का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। गौरव पथ भ्रष्टाचार का जीता- जागता उदाहरण है। हाईकोर्ट को दखल देना पड़ा है। अधिकारी ठेकेदार मिलीभगत कर करोड़ों रूपये का न्यारा वारा कर दिया।

                              आडिटोरियम, अरपा प्रोजेक्ट, बहतराई स्टेडियम में कोरबा सांसद पुत्र का नाम है। सांसद पुत्र के कम्पनी कोे विधि अकादमिक बिल्डिंग बनाने का कार्य मिला था। लेकिन भवन बनने से पहले ही ध्वस्त हो गया।

                  जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र ने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं को सुरसा की मुंह की तरह बढ़ाया जा रहा है। योजनाओं के समय बढ़ने से भाजपा नेताओं का कमीशन भी बढ़ता है। बिलासपुर में सरकारी योजनाओं के साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। कोई भी योजना आज तक तय समय में पूरी नहीं हुई। चाहे आडिटोरियम का हो या गौरव पथ का….बहतराई स्टेडियम का हो या तुर्काडीह पुल का।IMG-20160624-WA0014

                                         ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ आय का स्रोत 2000 के बाद 100 गुना बढ़ गया है। लेकिन विकास की तस्वीर उतनी ही तेजी के साथ धराशाई हुआ है। भाजपा नेता अधिकारी कार्यकर्ता नैसर्गिक संसाधनों का भरपूर दोहन कर रहे हैं। भ्रष्टाचार की मार से जनता खून की आंसू रो रही है। बावजूद इसके सरकार का दिल पिघलने की वजाय पत्थर का हो गया है। उन्हें तो केवल कमीशन से मतलब है।

                          नेता प्रतिपक्ष शेख नजुरूद्दीन ने नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया। उन्होंने बताया कि शहर पानी, बिजली, नाली, साफ-सफाई की समस्या से जूझ रहा है। महापौर नीरो की तरह चैन की बासूंरी बजा रहा है।

पुतला दहन कार्यक्रम के समय पंकज सिंह, महेश दुबे, विवेक बाजपेयी, शिवा मिश्रा, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, सेवा दल अध्यक्ष अशोक शुक्ला, शशि देवांगन,अकबर खान, सुभाष ठाकुर,महेन्द्र गंगोत्री,जावेद मेनन, सुनील शुक्ला,अजय सिंह, विजय वर्मा, प्रमोद नायक,शैलेन्द्र जायसवाल, तैय्यब हुसैन, दीपांशु श्रीवास्तव, कांशी रात्रे, तजमुलहक, रामा बघेल, स्वप्निल शुक्ला, विक्की आहूजा, संजय सिंह चौहान समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close