पहली पत्नी को लेकर हुआ विवाद….दूसरी ने पहले बेटी को लटकाया…फिर फांसी पर लटकी…आरोपी को भेजा गया जेल

Editor
2 Min Read
बिलासपुर—पत्नी और बेटी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी पति को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच पड़ताल के अनुसार आरोपी ने दूसरी शादी किया था। कुछ समय बाद आरोपी पहली पत्नी को घर लाने की जिद किया। विरोध करने पर दूसरी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करना शुरू कर दिया। क्रूरता से तंग आकर महिला ने अपनी दो साल की नवजात बेटी समेत खुद को फांसी  पर लटका लिया। मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल केहवाल कर दिया है।
 
कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका गीता बाई यादव का विवाह साल 2019 में दिनेश यादव से हुआ। गीता बाई ग्राम अमने थाना कोटा की रहने वाली  है। दोनो के बीच एक बच्ची ने जन्म लिया। बच्ची का नाम कविता यादव है। शादी के कुछ दिनों तक पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक ठाक रहा।
कुछ समय बाद आरोपी दिनेश यादव अपनी पूर्व पत्नी सुरेखा यादव से मोबाइल फोन से बाचतीच करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच व्हाट्सएप से वीडियो कॉलिंग पर  बातचीत करने लगा। मामले की जानकारी  मृतिका को हुई। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। लेकिन दिनेश यादव ने पहली पत्नी को फिर से घर लाने की बात कही। इस बात का मृतिका ने विरोध किया। इसके बाद दिनेश यादव मृतिका के साथ क्रूरता पूर्वक व्यवहार करने लगा। 
5 मई 2023 की  सुबह दिनेश यादव अपनी पत्नी मृतिका गीता यादव से  लड़ाई झगड़ा कर अमरकंटक चला गया। रोज रोज के झगड़े और मारपीट से तंग आकर मृतिका ने पहले अपनी 2 वर्षीय पुत्री कविता यादव को फांसी पर लटकाया। इसके बाद खुद फांसी पर लटक कर जीवन लीला को समाप्त कर दिया।
 जांच पड़ताल और पंचनामा कार्यवाही के बाद आरोपी दिनेश यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को  विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायालय में  पेश किया गया है।
TAGGED:
close