अलग अलग कार्रवाई में करीब 22 लीटर शराब बरामद…नदी किनारे आरोपी पिला रहा महुआ दारू…दोनों को भेजा गया जेल

Editor
2 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस ने कार्यवाही ग्राम करहीकछार में नदी किनारे आरोपी को ट्रैक्टर मजदूरों को हाथ भट्टी महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा है। सिविल लाईन पुलििस ने भी रेड कार्रवाई अंजाम दिया है।मगरपारा से तीस पाव देशी शराब के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने दोनो ही मामलों में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम सम्मार सिंह कुजूर निवासी करहीकछार चौकी बेलगहना और गंगा राव निवासी मगरपारा मरारगली है। 
 मजदूरों को शराब बेचते पकड़ाया कोचिया
अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव शर्मा ने बताया कि बेलगहना पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। आरोपी करहीकछार खोलिपारा नदी किनारे  ट्रैक्टर मजदूरों को शराब बेचते देखा गया है। जानकारी के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी सम्मार सिंह कुजूर को शराब पिलते रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी के पास से कुल 14 लीटर महुआ शराब, बरामद किया गया। साथ ही बिक्री रकम को भी जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) का अपराध कायम कर न्यायालय के हवाले किया गया है। पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
 
 
यहां बरामद हुआ तीस पाव शराब
सिविल लाइन पुलिस ने भी मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई कर मगरपारा से तीस पाव शराब जब्त किया है। आरोपी से नगद भी बरामद किया है। आरोपी का नाम गंगाराव साव है। मगरपारा का ही रहने वाला है।
close