समीक्षा बैठक में बोले भाजपा नेता..देश में भाजपा का वातावरण..लेकिन सावधान रहें..बिलासपुर राज्य का अहम लोकसभा सीट

Editor

बिलासपुर— भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव प्रबंध संचालन समिति की बैठक हुई। वरिष्ठ नेताओं ने  इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रिचार्ज किया। वरिष्ठ भाजपा नेता भाजपा प्रभारी डॉ.सियाराम साहू ने बैठक में प्रस्तावना भाषण दिया। कलस्तटर प्रभारी नगर विधायक अमर अग्रवा,  बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक समेत भूपेन्द्र सवन्नी, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, रामदेव कुमावत, कन्हैया राठौर ने संबोधित भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मंगलवार को जिला कार्यालय बिलासपुर में लोकसभा विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बिलासपुर लोकसभा प्रभारी डा सियाराम साहू ने बैठक को संबोधित किया। उन्होने सभी रिचार्च करते हुए कहा कि इस बार के आम चुनाव में 400 पार करना है। इसमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट भी शामिल है। खासकर बिलासपुर लोकसभा राज्य की महत्वपूर्ण सीट है। वर्तमान में बिलासपुर लोकसभा में विधानसभा की आठ में  छः सीटें  हमारे पास है। इस बार जीत का अंतर भी बड़ा होना चाहिए।

पूर्व मंत्री विधायक नगर विधायक अमर अग्रवाल ने समीक्षा बैठक के दौरान  लोकसभा विधानसभा प्रबंध समिति के सदस्यों से एक एक कर संवाद किया। उन्होंने बताया कि  21 बिंदु अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिन्दुओं को गंभीरता से लेते हुए बूथ स्तर पर सभी से संपर्क कर राज्य और केन्द्र सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार करें। अमर ने कहा कार्यक्रताओं का प्रवास बहुत ही महत्वपूर्ण है यद्यपि इस चुनाव में हमारे सामने कोई बड़ी चुनौती नही है । बावजूद इसके हमे सतर्क रहने की जरूरत है।

कलस्टर सह प्रभारी पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा की राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए कार्यक्रमों की रोज समीक्षा करें। समय बहुत कम है। सभी कार्यकर्ता गांव और घर चलो अभियान पर फोकस करें।

बिल्हा विधायक पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक ने कहा कि देश में इस समय भाजपा की लहर है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलक पर प्रतिबंध समेत देश को विश्व की एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। देश भर में भाजपा के पक्ष में उत्साह का वातावरण है

पूर्व विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी ने आभार जाहिर किया। बैठक में हर्षिता पाण्डे राजा पांडे अंजू राजपूत अंजू राजपूत तोखन साहू गिरीश शुक्ला किशोर राय दुर्गा कश्यप प्रकाश सूर्या अशोक विधानी मनीष अग्रवाल नीरज जैन विजय ताम्रकार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close