अन्तरजिला मोटरसायकल चोर गिरफ्तार..हिरासत में खऱीदार…आरोपियों ने बताया..महंगी बाइक को इन जिलों से किया पार

Editor
4 Min Read

बिलासपुर—तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने अन्तरजिला मोटरसायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों से चोरी की सात मोटरसायकल जब्त किया है। साथ ही चार खरीदरों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद मोटरसायकल की कीमत करीब पांच लाख रूपयों से अधिक है। इसी तरह रतनपुर पुलिस ने भी कार्रवाई कर मोटरसायकल और बैटरी चोरी की जुर्म में तीन आरोपियो को धर दबोचा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल और अर्चना झा ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जानकारी मिली कि थाना पामगढ़ निवासी आदतन बदमाश पवन और संदीप यादव बिलासपुर में मोटर साइकिल चोरी के फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर छानबीन के बाद पवन यादव और  संदीप यादव को पकड़ा गया।

दोनो संदियों ने कडाई से पूछताछ के दौरान बताया कि  बिलासपुर कोरबा, मुंगेली और भाटापारा शहर से कुल 7 मोटर साइकिल चोरी किया है। आरोपियों ने बताया कि चोरी की 4 मोटर साइकिल अलग अलग व्यक्तियों को बिक्री किया है। तीन मोटर साइकिल छिपाकर रखा है।

 आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सभी 7 मोटर साइकिल बरामद किया। दोनों आरोपियों के साथ ही चोरी की मोटर साइकिल खरीदने वाले 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के अनुसार बिलासपुर में चार और कोरबा, मुंगेली और भाटापारा से एक एक मोटरसाकल को पार किया है। पकड़े गए 6 आरोपियों को अपराध दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।

 आरोपियों का ना्म और पता

1)  पवन यादव पिता शंकर लाल यादव उम्र 32 साल पामगढ़ जांजगीर चांपा।                                                                         2)  संदीप यादव पिता फिरत यादव उम्र 30 साल उदगां पामगढ़ जांजगीर चांपा।

खरीदार आरोपी                                                                                                                                                1)  संतोष कुमार चौहान पिता स्व. छेदूराम चौहान वार्ड नं. 12 उदगां पामगढ़ जांजगीर                                                                 2)  साधूराम पटेल पिता मनहरण लाल पटेल वार्ड नम्बरह 2 उदगां पामगढ़ जांजगीर चांपा                                                              3) कृष्णा सूर्यवंशी पिता भागीरथी सूर्यवंशी उम्र 29 साल उदगां पामगढ़ जांजगीर चांपा ।                                                              4)  शिव शंकर पटेल पिता उमेंद्र राम पटेल उदगां पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा छ०ग०।

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई

रतनपुर पुलिस ने भी गढ़वट निवासी सिद्धार्थ कश्यप की शिकायत पर मोटरसायकल चोरी के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी का नाम सूरज यादव है।
इसके अलावा ग्राम कडरी सरपंच मिथुन राजेन्द्र वर्मा की शिकायत पर हाइवा के बैटरी चोरों को भी पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए दोनो आरोपिोयं का नाम सांघीपारा निवासी रवि विश्वकर्मा और नरेन्द्र पटेल है। दोनो को ठीक बैटरी का सौदा करने हिरासत में लिया गया। पुलिस रेर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।

close