पुराने रेडियो सेट देखने लगा लोगों का तांता

Shri Mi
2 Min Read

wrdरायपुर।छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के सदस्यों ने रविवार को ‘रमन के गोठ’ कार्यक्रम के साथ विश्व रेडियो दिवस भी मनाया। राज्य सहकारी बैंक ‘अपैक्स बैंक’ के अध्यक्ष और रेडियो श्रोता संघ के संयोजक अशोक बजाज के निवास में श्रोताओं ने 82 साल और 52 साल पुराने क्रमशः 1935 और 1965 मॉडल के दो रेडियो सेटों पर मुख्यमंत्री की मासिक वार्ता को सुनकर उत्साहवर्धक प्रक्रिया दी।बजाज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आकाशवाणी से प्रसारित रविवार की वार्ता में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए राज्य में हो रहे नवाचारों की जानकारी दी, जो काफी महत्वपूर्ण है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        बजाज ने बताया कि वैसे तो विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन इसके एक दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की रेडियो वार्ता के प्रसारण के अवसर को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ ने आज यह दिवस मनाया।

                      इस मौके पर चौपाल में पुराने रेडियो सेट की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखने के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। इस मौके पर छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के के अध्यक्ष परसराम साहू सहित सर्वश्री मनोहर लाल डेंगवानी, मोहनलाल देवांगन, कुबेर सपहा, दुर्गा प्रसाद जोगी, चेतन पंजवानी, विनोद वंडलकर, कमल लखानी तथा अन्य अनेक सदस्य मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close