कांग्रेसियों ने कहा स्वैच्छानुदान का हुआ गलत उपयोग…ज्यादातर भाजपाई एक साथ हुए बीमार…जांच का विषय

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस नेता नरेन्द्र बोलर, महेश दुबे और अभय नारायण राय ने प्रेसवार्ता में बताया कि स्थानीय विधायक ने स्वैच्छा अनुदान राशि गैरवाजिब लोगों को दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा स्वैच्छा अनुदान राशि गरीबों और जरूरत मंदों को दी जाती है। जबकि शासन से जो लिखित जानकारी कांग्रेस को हासिल हुई हैं। उनमें ज्यादातर नाम भाजपा पदाधिकारियों के है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          आज कांग्रेस नेताओं ने एक साथ होकर पत्रकार वार्ता में बताया कि स्वैच्छानुदान राशि का इस्तेमाल भाजपा पदाधिकारियों ने किया है। जबकि यह राशि गरीबो और जरूरत मंदों के लिए होती है। लेकिन छत्तीसगढ़ शासन से हासिल दस्तावेजों के अनुसार ज्यादातर राशि भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को दी गयी है। निश्चित रूप से आचार संहिता का उल्लंघन है।

                                                   नरेन्द्र बोलर,महेश दुबे और अन्य कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मई जून जुलाई अगस्त महीने में स्वैच्छानुदान राशि का चेक काटा गया। आचार संहिता के पन्द्रह दिनों पहले तक ठेला गुमटी सब्जी व्यापारियों,मंदिर के पुजारियों,मौलवियों,को चेक बांटा गया। मात्र तीन महीने पहले 545 लोगों को एक करोड़ राशि का वितरण किया गया। इतने लोग एक साथ बीमार क्यों पड़े। निश्चित तौर पर जांच का विषय है।

          कांग्रेसियों ने बताया कि हमारे पास जो जानकारी मिली है उनमें ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत नहीं है। फिर भी चेक दिया गया। कहीं यह चुनाव जीतने को लेकर उठाया गया कदम तो नहीं है। मामले की जांच होना जरूरी है। पत्रकार वार्ता में नरेन्द्र बोलर,महेश दुबे,अभय नारायण राय, विनोद साहू,शेख नजरूद्दीन,तैयब हुसैन,राजू यादव,डॉ.बद्री यादव,शैलेन्द्र जायसवाल,समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

close