बिलासपुर—डीआरएम कार्यालय स्थित सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक के साथ रेलवे ठेकेदारों की बैठक हुई। बैठक में मंडल के सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूथ हुए। इस दौरान श्रमिक कल्याण पोर्टल के बारे में जानकारी दी गयी। पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से पोर्टल समेत रेल प्रशासन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंधोपाध्याय ने बैठक में ठेकेदारों को बताया कि पारदर्शिता और जवाबदेही रेलवे में काम काज का अहम हिस्सा है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेलदृृष्टि डेसबोर्ड की लांचिंग 25 फरवरी 2019 को किया है। इसमें श्रमिक कल्याण के कार्यों को भी शामिल किया गया है। रेलवे प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को निर्धारित न्यूनतम मेहनताना दिलाना और शोषण रोकना है।
बंधोपाध्याय ने बताया कि रेलवे के वेबसाइट में श्रमिक कल्याण संबंधित कार्यों का डाटा अद्यतन करने का निर्देश दिया गया है। इसमें हम सबकी भागीदारी होगी। बैठक में सर्वप्रथम पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से रेलवे के श्रमिक कल्याण पोर्टल के प्रावधानों के बारे में विस्तार के साथ बताया गया। रेलवे ठेकेदारों को अपर मंडल रेल प्रबंधक ने निर्देश दिया कि काम करने वाले सभी श्रमिकों की सम्पूर्ण जानकारी पोर्टल में दर्ज करें। यह कार्य मजदूरों को समर्पित है इससे उनका शोषण भी रूकेगा। सभी ठेकेदारों को इस बात को गंभीरता से लेना होगा।
……………..