शनिवार को कमान संभालेंगे नए कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम, पूनिया सहित दिग्गज कांग्रेसी नेता होंगे शामिल

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शनिवार  को पदभार ग्रहण करेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को सौंपेंगे। इस अवसर पर एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. अरूण उरांव, डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण, कांग्रेस मंत्रीमंडल के सदस्यगण, कांग्रेस विधायकगण, जिला कांग्रेस अध्यक्षगण, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 10 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे। छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहन मरकाम के पदभार ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया शाम 7 बजे मंत्रीमंडल के प्रस्तावित विस्तार शपथ ग्रहण समारोह के निर्धारित होने पर इस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close