बड़ी खबर…पुलिस की रेस्क्यू टीम ने 11 साल की बच्ची को बचाया…सिम्स कर्मचारी के खिलाफ अपराध दर्ज…मासूम का कर रहा था शोषण..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— जिला पुलिस के संयुक्त टीम ने पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश में महिला एवं  बाल विकास के सहयोग से सिम्स स्टाफ सदस्य के घर से नाबालिग बच्ची को हिरासत में लिया है। सिम्स कर्मचारी 11 साल की नाबालिग बच्ची को दूसरे जिले से बहला फुसलाकर लाया था। पुलिस ने रेस्क्यू कर बच्ची को अपने कब्जे में लिया है। फिलहाल सिम्स स्टाफ कर्मचारी के खिळाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के विशेष निर्देश पर जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नाबालिग बच्ची को अपने कब्जे में लिया है। बच्ची के साथ सिम्स स्टाफ कर्मचारी लगातार श्रम अत्याचार कर रहा था। मामले की जानकारी महिला एवं बाल विकास को हुई। विभाग ने अपने विशेष समन्वय को भेजकर मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दी। पुलिस कप्तान ने सिटी कोतवाली,सिविल लाइन और सरकण्डा पुलिस को विशेष हिदायत देकर बच्ची को वार्ड व्वाय के चंगुल से  सकुशल छुड़ाने का निर्देश दिया।

                 पुलिस कप्तान के निर्देश और महिला एवं बाल विकास विभाग की विशेष निगरानी में पुलिस की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। सिम्स कर्मचारी के घर की घेराबन्दी कर डरी सहमी बच्ची को सुरक्षित बचाया गया । पुलिस के अनुसार बच्ची काफी भयभीत है। पुलिस लगातार बच्ची को सामान्य करने का प्रयास कर रही है।

                       सिम्स कर्मचारी के खिलाफ सिटी कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बच्ची के माता पिता दूसरे जिले से और बहुत गरीब हैं। सिम्स कर्मचारी ने बच्ची की माता पिता की गरीबी का जमकर फायदा उठाया। पढ़ाई लिखाई और रूपयों का लालच देकर बच्ची को बिलासपुर लाया। और कमरे में बन्द कर दिया। घर का सारा काम करवाना शुरू कर दिया। इस दौरान सिम्स कर्मचारी मासूम बच्ची के साथ लगातार मारपीट करता रहा। जिसके चलते बच्ची काफी डरी सहमी रहने लगी। इसी बीच महिला एवं बाल विकास स्टाफ को बच्ची के शोषण की जानकारी मिली। जानकारी को पुलिस कप्तान तक पहुंचाया गया।

                          सूचना के बाद सिटी कोतवाली,सिविल लाइन पुलिस और सरकण्डा पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मासूम बच्ची को सकुशल बचा लिया गया। फिलहाल महिला एवं बाल विकास की तरफ से आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में एफआआई दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि सफल रेस्क्यू अभियान की जानकारी पुलिस कप्तान को दी गयी है। मामले में विवेचना हो रही है।

                          थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि बच्ची को किशोर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। बच्ची की हालत काफी नाजुक है। उसके माता पिता को भी जानकारी दी गयी है। आरोपी सिम्स कर्मचारी के खिलाफ 342,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी पर बाल संरक्षण एवं देखबाल अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

close