संयुक्त कलेक्टर देवेन्द्र,दिव्या को मिली जिम्मेदारी.. नए चेहरों को सिटी मजिस्ट्रेट का प्रभार..कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने किया काम काज का बंटवारा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर  ने जिला प्रशासन की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कार्य का विभाजन किया है। राज्य प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए जनहित में काम करने को कहा है। कार्य विभाज में नव नियुक्त डिप्टी कलेक्टरों को भी जिम्मेदारी दी गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      संयुक्त कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, दिव्या अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर अंशिका पाण्डेय, नव पदस्थ डिप्टी कलेक्टर नारायण गभेल, हरिओम द्विवेदी , महेश शर्मा को भी जिम्मेदारी दी गयी है। नारायण गभेल को सिटी मजिस्ट्रेट सिविल लाइन थाना, तारबाहर सरकण्डा की जिम्मेदारी दी गयी है। महेश शर्मा को थाना सिरगिट्टी और कोनी सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। हरिओम द्विवेदी को थाना जीआरपी, आजाक,तोरवा सिटी कोतवाली सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

close