घर घुसकर महिला से छेड़छाड़..आरोपियों ने किया मारपीट..5 नकाबपोश समेत ..7 आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सकरी और कोनी पुलिस ने महिला अपराध प्रकरण में दो अलग अलग मा्मले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घर घुसकर मारपीट मामलें एक नाबालिग समेत कुल पांच नकाबपोशों को सकरी थाना पुलिस ने पकड़ा है। जबकि कोनी पुलिस ने घर घुसकर  छेड़छाड़ की शिकायत पर दो आरोपियों को धर दबोचा है। सभी आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है।
 
 नाबालिग समेत पांच नकाबपोश गिरफ्तार
 
           सकरी पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार शैलेन्द्रनगर निवासी गीतमाला कर्माकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 सितम्बर की शाम घर के बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान  दो एक्टीवा पर सवार 5 नकाबपोशो ने हमला किया। द्वारा लकडी के बत्ते से मारपीट पांचो नकाबपोश फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को विवेचना में लिया गया। 200 से अधिक सीसीटीव्ही की जांच के बाद एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को धर दबोचा गया। नाबालिग के अलावा पकड़े गए पांचो आरोपियों का नाम मनीष तिवारी,राजा नेताम, शैलेन्द्र चतुर्वेदी और सुजीत बंजारे है। पाचों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 
महिला से घर घुसकर छेड़छाड़
  
              कोनी पुलिस ने घर घुसकर छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम सुमंत लोनिया और संतोष उर्फ किशन लोनिया है। दोनो घुटकू के रहने वाले हैं।
 
                             कोनी थानेदार के अनुार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीबन 11.30 बजे खिड़की तोड़कर कोई मेरा पैर खींच रहा था। इसी दौरान नींद खुल गयी। देवरानी के साथ बाहर निकल कर देखी तो मोहल्ले का संतोष लोनिया और उसका भाई सुमंत लोनिया खिड़की के पास खड़े थे। पूछने पर दोनो ने बताया कि कुछ काम है। दरवाजा खोलने पर दोनो घर अन्दर दाखिल हुए। इसके बाद दोनों ने संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर दोनो ने मारने पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच सतोष लोनिया दोनो हाथों से पकड़ लिया।
 
              महिला की शिकायत को दर्ज करने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। टीम के साथ स्टेशनपारा घुटकू मे दबिश देकर आरोपी सुमंत लोनिया एवं संतोष लोनिया को तत्काल पकड़ा गया। पूछताछ में दोनो अपराध कबूल किया। दोनो को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close