ऐसा चोर जिसे सिर्फ राजश्री और सिगरेट पसंद..पांचवी बार पान मसाला दुकान को बनाया निशाना..12 लाख का लगाया चपत..पुलिस का बना सिरदर्द

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)—;चोरों ने एक बार फिर शहर के चर्चित पान मसाला दुकानों को निशाना बनाया है। जानकारी देते चलें कि नगर के मुख्य मार्ग स्थित पान मसाला दुकानों में चोरों ने अब से पहले चार बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पीडि़तों की माने तो चोर ने अब तक यानि पांच बार में करीब 12 लाख रूययों से अधिक का सामान और नगद पर हाथ साफ किया है। पीडितो की माने तो हर बार पुलिस में शिकायत होती है। चोर हर बार बच जाते हैं। अब तो थाना पर विश्वास नहीं रहा।
तखतपुर नगर मुख्य मार्ग स्थित दो पान  मशाला दुकानों में एक ही चोर ने पांचवी बार निशाना बनाया है। अब बार की चोरी में चोर ने करीब 12 लाख रुपयों से अधिक सामान और नगद पार किया है। बीती रात को चोर ने पांचवी बार दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना को अंजाम देते समय चोर लगातार सीसीटीवी कैमरे में देख भी रहा है। 
यद्यपि दुकानदारों का अब पुलिस से विश्वास उठ चुका है। बावजूद इसके सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 बालक हाई स्कूल के सामने नोतन टेकवानी बाबा पान मसाला के नाम से दुकान संचालित करता है। दुकान में पिछले 2 वर्ष में एक ही चोर ने चार बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। चोर ने हर बार सिर्फ राजश्री गुटका और सिगरेट को ही टारगेट किया है। पांचवी बार भी चोर ने गुटखा और सिगरेट पर हाथ साफ किया है।
 पीड़ित पक्ष के अनुसार हर बार अपराध तो दर्ज किया जाता है। लेकिन अपराधी पकड़ा नहीं जाता। जनवरी 2023 महीने में बाबा पान में हमेशा की तरह फिर से चोरी हुई। मामले को पुलिस खुलासा कर पाती इससे पहले चोर ने  बाबा पान मसाला से करीब 50 मीटर दूर महादेव पान मसाला स्टोर को 15 दिन पहले निशाना बनाया। पान मसाला दुकान में लगातार पांचवीं चोरी की घटना है। अब तक  चोर ने पांचों चोरी में लगभग 12 लाख रुपए से  अधिक पान मसाला चोरी किया है।
व्यापारियों के अनुसार चोरी करते समय सीसीटीवी कैमरे में चोर का फुटेज आसानी से देखा जा सकता है। बहरहाल मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कंगाल रही है। अब तक पुलिस को चोर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। जिसके चलते चोर के हौसले  बुलंद है
आज व्यापारी संघ की बैठक
नगर में लगातार हो रही चोरियों के खिलाफ व्यापारियों ने चिंता जाहिर किया है। मामले में आज व्यापारी संगठन ने बैठक का फैसला किया है। व्यापारियों की बैठक शाम 5  बजे होगी।
close