अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति

Shri Mi
1 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के अनुसूचित जनजाति मोर्चे में फेरबदल किया गया है। बैतूल सांसद दुर्गादास उइके को अजजा मोर्चे का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वर्तमान अध्यक्ष कलसिंह भंवर को थांदला से टिकट मिलने के चलते बदलाव किया गया है।

एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक नियुक्ति जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी ने एमपी में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैतूल सांसद दुर्गादास उइके को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close