मेरा बिलासपुर

पकड़ में आया बलात्कार का आरोपी..फरार ढाबा संचालक गिरफ्तार.पढ़ें.ढाबा संचालक का कारनामा

बिलासपुर—-लम्बे समय से शराब बिक्री मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कोटा पुलिस ने बहला फुसलाकर युवती को भगाकर बलात्कार के आरोपी को भी धर दबोचा है। दोनो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए जाने के बाद गिरफ्तार किया है। 
                       
           कोटा पुलिस ने युवती को बहला फुसलाकर भगाने और फिर बलात्कारी को गिरफ्तार किया है। कोटा पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज बरगन अगरियापारा तखतपुर निवासी जागेश सिह ने  शादी का झांसा देकर घर से भगाया। इसके बाद डरा धमका कर कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज किया गया।  आरोपी जागेश सिंह जगत को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही के बाद न्यायालय के हवाले किया गया।
 
फरार आरोपी गिरफ्तार
 
                   कोटा पुलिस के अनुसार एक अन्य मामले में फरार शराब तस्कर को पकड़ा गया है।  25 मई 2022  को जानकारी मिली कि तंदूरी तड़का फैमिली रेस्टोरेंटसंचालक निखिल गुप्ता स्कूटी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने के लिए रखा है। 
 
        जानकारी के बाद पुलिस टीम फैमिली रेस्टोरेंट तंदूरी तड़का पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी निखिल गुप्ता स्कूटी क्रमांक CG 10 AU 4613 और शराब छोड़कर फरार हो गया। छानबीन  के दौरान स्कूटी से 16 सिंबा बियर समेत काले रंग का पिट्ठू बैग बरामद किया गया। बैग में 5 नग पार्टी स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब को भी जब्त किया गया।
 
            पुलिस ने सामान बरामदगकी के बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध भी दर्ज किया। 17 अगस्त को लगातार पतासाजी और मुखबीर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा गया है।  गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker