आत्मानन्द स्कूल का फिर आया तुगलकी फैसला..11वीं के छात्र को किया बर्खास्त..प्रबंधन ने DEO आदेश को भी किया खारिज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— आत्मानन्द स्कूल मुक्तिधाम…विवादों का धाम बनता जा रहा है। दिव्यांग प्रताड़ना और झाढू पोछा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। इस बीच एक छात्र ने आत्मानन्द स्कूल प्रबंधन पर भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। 11 वीं के छात्र कृष उपाध्याय ने बताया कि बिना किसी सूचना और कारण के उसे स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया है। तानाशाह प्रबंधन ने जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश को भी मानने से इंकार कर दिया है। अब मार्गदर्शन के नाम पर स्कूल और जिला शिक्षा विभाग के बीच दौड़ाया जा रहा है।

आत्मानन्द स्कूल मुक्तिधाम इन दिनों सुर्खियों में है। अभी दिव्यांग प्रताड़ना और झाडू पोछा का विवाद थमा नहीं है। एक नया मामला सामने आ गया है। 11 वीं के छात्र कृष उपाध्याय ने आत्मानन्द प्रबंधन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के सामने फरियाद करने की बात कही है।

कृष उपाध्याय ने बताया कि पिछले साल दसवीं की परीक्षा दिया। सभी विषयों में अच्छे अंक के बाद भी एक विषय में पूरक हो गया। उसने नियमानुसार 11 वीं में अस्थायी प्रवेश लेकर कम्पार्टमेन्ट की तैयारी किया। पूरक परीक्षा में अनुउत्तीर्ण होने के बाद पुनर्मुल्यांकन में पास हो गया। इस बीच  11 वीं की क्लास में बैठता रहा।

 लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंण्डल से  समय पर अंकसूची नहीं मिला। जिसके कारण स्कूल में अंकसूची जमा नहीं किया। और प्रबंधन ने उसका नाम कक्षा से काट दिया गया। प्राचार्य को लिखित में वस्तुस्थिति से अवगत कराया। बावजूद इसके  11 वी में प्रवेश नही दिया गया। इस दौरान प्रबंधन ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति के बाद ही 11 वीं कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

वस्तुस्थिति समझने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आत्मानन्द प्रबंधन को आदेश दिया कि कृष उपाध्याय को एडमिश्न दिया जाए। बावजूद इसके एडमिशन नहीं दिया जा रहा है। कृष उपाध्याय ने बताया कि अब प्रबंधन ने फरमान जारी किया है कि जिला शिक्षा अधिकारी से मार्गदर्शन लेने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन मार्गदर्शन कब लिया जाएगा प्राचार्य मामलें में कुछ भी नहीं बोल रही है। इधर उसे अपने भविष्य को लेकर चिंता है। रोज स्कूल और शिक्षा विभाग का चक्कर काट काट रहा है। यदि उसे न्याय नहीं मिला तो कलेक्टर के सामने गुहार लगाउंगा।

close