थिएटर में भारत माता की गूंज..नेता प्रतिपक्ष धरम ने काश्मीर फाइल्स को बताया..समय का आईना.. कहा..अब तक अलगावादियों का मिट गया होता निशान..काश्मीर फाइल्स देख भावुक हुई हर्षिता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर ( दिलीप तोलानी ) विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक  और छत्तीसगढ़ राज़्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय  ने पीवीआर पहुंचकर अपने समर्थकों और भाजपा नेताओं के साथ काश्मीर फाइल्स देखा। थिएटर से निकलने के बाद धरमलाल कौशिक काफी भावुक नजर आए। उन्होने कहा कि इससे बड़ी त्रासदी क्या हो सकती है कि पंडितों के नरसंहार की घटना को तात्कालीन सरकार ने छिपाया। और आज मुंह छिपाते फिर रहे हैं। लोकतंत्र में इस प्रकार की घटना का कोई स्थान नहीं है। 
 
       अपने समर्थकों और भाजपा नेताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने थिएटर पहुंचकर काश्मीर फाइल्स देखा। थियेटर से बाहर निकलते ही धरमलाल ने तात्कालीन परिस्थितियों का बयान किया। धरमलाल ने कहा फिल्म और साहित्य समाज का आईना होता है। और आईना कभी झूठ नहीं बोलता। 
 
                  धरमलाल ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा को कोई स्थान नहीं है। सभी को अपनी बात को खुलकर रखने का अधिकार है। लेकिन काश्मीर फाइल्स ने सच को सामने लाकर तात्कालीन सरकार की कलई खोल कर रख दिया है। काश्मीर पंडितों के साथ जो कुछ हुआ..बहुत ही गलत है। प्रधानमंत्री ने फिल्म को गंभीरता से लिया है। इस प्रकार की घटना के लिए सिर्फ और सिर्फ ता्त्कालीन सरकार है। यदि समय रहते सख्त कदम उठाया जाता तो आज देश से अलगाववादी तत्वों का नामो निशान मिट जाता। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काश्मीर की रौनक लौटाने का संकल्प लिया है। घटना के लिए जिम्मेदार किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। 
 
               राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। काश्मीर फाइल्स इसका जीता जागता प्रमाण है। मामले को लाख दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन देर से ही सही सच्चाई सामने आ गयी है। इस दौरान भूपेन्द्र सवन्नी ने बताया कि काश्मीर में पंडितों के साथ घटना के लिए अलगाववादियों को कानून कभी माफ नहीं करेगा।
 
         फिल्म देखने वालों ने बताया कि थिएटर में भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दावाद का भी नारा लगाया गया।
 
                धरमलाल कौशिक हर्षिता पांडे भूपेंद्र सवन्नी के साथ थियेटर पहुंचकर दर्जनों लोगों ने काश्मीर फाइल्स देखा। फिल्म देखने वालों में प्रदीप कौशिक मुदिता कौशिक गौरव सिंह ठाकुर कृष्ण कुमार साहू, दिलीप तोलानी, राकेश मिश्रा गोविंद सिंह, राज गुरजीत सिंह खुराना, भूपेंद्र खुराना, राजा ठाकुर, राकेश मनमानी, संतोष कश्यप,ओम प्रकाश कौशिक,ऋषि कश्यप, दिनेश, राम प्रजापति ,संतोष कश्यप, काशी देवांगन ,प्रतिभा देवांगन ,ललिता कश्यप, मालती यादव , अमेरिका साहू समेत प्रमुख थे।
close