बिलासपुर शहर में कोरोना की बड़ी लहर..293 पाजीटिव..जिले में 337 संक्रमित मरीजों की पहचान..कलेक्टर डॉ. मित्तर ने दिया सख्त निर्देश..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- एक दिन की राहत के बाद शनिवार को कोरोना की बड़ी लहर बिलासपुर शहर में देखने को मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ा जारी कर बताया है कि जिले में शनिवार को कुल 337 कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि अकेले बिलासपुर शहर में पाए गए कोरोना मरीजों की संख्या 293 से अधिक है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि शनिवार को जिले में कुल 337 मरीजों की पहचान की गयी है। पाए गए कुल मरीजों की संख्या में 202 पुरूष और 135 महिलाएं शामिल हैं।

            रिपोर्ट में बताया गया है कि बिल्हा में शनिवार को जांच रिपोर्ट में कोई मरीज नहीं मिला है। जबकि बाहर से एक मरीज की जानकारी मिली है। बिल्हा में कुल 6 मरीजों में चार पुरूष और महिलाएं शामिल हैं। कोटा में 9 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें पुरूष की संख्या 6 जबकि 3 महिलाएं हैं।

                          मस्तूरी में पाए गए संक्रमितों की संख्या 24 है। यहां संक्रमित महिलाओं की संख्या पुरूषों की संख्या 11 से अधिक है। तखतपु रमें चार पुरूष पाजीटिव की जानकारी है।

                  जिले में बिलासपुर शहर लगातार कोरोना संक्रमण का केन्द्र बना हुआ है। जांच में कुल 293 मरीजों की जानकारी हुई है। इसमें पुरूषों की संख्या 176 पुरूष और महिलाएं 117 हैं।

कलेक्टर का सख्त निर्देश

                                     जिला कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने एक बार फिर शासन प्रशासन समेत आम जनता को सख्त निर्देश दिया है कि लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आम जनता को संदेश भी दिया है कि सभी लोग बढ़ चढ़कर टीकाकरण अभियान में सहभागिता निभाएं। साथ ही शासन के दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन भी करें।

close