भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने दिया 4 अचूक फार्मूला..बताया…इन सबको ग्रेड में बांटे..फिर देखिए..कैसे बनती है भाजपा की सरकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओं का उठा बैठक का दौर शुरू हो गया है। पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेता लगातार चुनाव जीतने के मंत्र से अभिमंत्रित करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुरूवार बिलासपुर संभाग के भाजपा नेताओं की बैठक लेने बिलासपुर पहुंचे। करबला स्थित एक निजी भवन में ओम मातुर ने एक एक भाजपा पदाधिकारियों को जीत के मंत्र से अभिमंत्रित किया। ओम माथुर ने सभी पदाधिकारियों को बताया कि यदि बताए गए चार फार्मुला पर चलेंगे तो 2023 में छत्तीसगढञ में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है।
बैठक में पदाधिकारियों को किया टाइट
  भाजपा की सशक्तिकरण अभियान की संभागीय बैठक में संभाग के भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष , मंडल महामंत्री, विधानसभा प्रभारी और मंडल प्रभारियों ने हिस्सा लिया। एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने  सशक्तिकरण अभियान के तहत संभागीय पदाधिकारियों की बैठक को बन्द कमरे में संबोधित किया। बाद यश पैलेस  में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम में ओम माथुर भाजपा पदाधिकारियों को जमकर टाइट किया।
 
 
समाज को ग्रेड में बांटकर मेहनत करें
ओम माथुर ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को दो टूक कहा कि यदि प्रदेश में सरकार बनाना चाहते हो तो..बिन्दुवार आजमाया हुआ चार फार्मूला का पालन करना होगा। उन्होने कहा कि हमें हर हालत में 2023 के विधानसभा चुनाव  को जीतना है। इसके लिए जमकर मेहनत करना होगा। इसके बाद ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनना संभव है। हमें हर बूथ के मोहल्ला और पारा में जाकर जीवंत रिश्ता स्थापित करना होगा। मोहल्ले में एक समाज के मतदाताओं को पहचानना होगा। साथ ही सभी को पार्टी से जोड़ना भी होगा। इसके अलावा हमें पिछले चुनाव का रिजल्ट निकालकर मिलान भी करना होगा। माथुर ने जोर देकर कहा कि समाजों को अलग-अलग ग्रेड में बांट कर मेहनत करना होगा।
ऐसे बनाएं जीवन्त सम्पर्क
माथुर ने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। और इसके लिए सभी को बूथों में अधिक से अधिक सक्रिय रहना होगा । माथुर ने उपस्थित नेताओं को दो टूक कहा कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में नियमित प्रवास करें। मोहल्ले में रहने वाले कमोबेश सभी लोगों की मोबाइल नंबर अपनी मोबाइल में रखे…और हमेशा जीवन्त सम्पर्क स्थापित रखें।
बताया संगठन का चार अभिमंत्रित फार्मूला
माथुर ने इस दौरान उपस्थित लोगों के सामने लोकसभा संपर्क, लोक संग्रह, लोक संस्कार और लोक नियोजन का अचूक फार्मूला दिया। उन्होने बताया कि संगठन की इन चार अभिमंत्रित और आजमाए हुए सूत्रों पर काम करने पर सफलता निश्चित है।  बूथ की इतना पुख्ता जानकारी हो कि कोई आदमी हमारे हाथ से बाहर ना जा सके। व्यक्ति किस प्रकार का है ? उसे कैसे साधना है? पार्टी की  विचारधारा से कौसे जोड़ना है। इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए।
15 मार्च को घेराव का एलान
माथुर ने उपस्थित लोगों को बताया कि विधानसभा चुनाव को लगभग 6 महीने बचा है। हमें मुद्दों को मजबूती और तर्क की कसौटी पर परखकर मतदाताओं के पास जाना है। इस दौरान ओम माथुर ने मोर  आवास -मोर अधिकार अभियान  के तहत 15 मार्च को विधानसभा घेराव करने का निर्देश दिया। 
  इस अवसर पर  छत्तीसगढ़  प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव जिला प्रभारी मोतीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश उपाध्यक्ष लखन देवांगन, निर्मल सिन्हा ,  प्रदेश महामंत्री ओ पी चौधरी, संभाग के सह प्रभारी अनुराग सिंह देव, संभागीय प्रभारी किरण देव, पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल, बिलासपुर विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ला आदि भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
close