Rajasthan News: निजी सहायक एवं निजी सचिव संवर्ग कैडर के पुनगर्ठन के बाद भर्ती की प्रक्रिया होगी

Shri Mi
2 Min Read

Rajasthan News-प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय मंत्री डॉ. गोविन्दराम मेघवाल ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि वर्तमान में शीघ्र लिपिक (निजी सहायक ग्रेड द्वितीय) के 102 विभागों में 289 पद रिक्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि करीब 29 विभागों से रिक्त पदों के संबंध में सूचना प्राप्त होनी शेष है। इन्हें जल्द सूचना भेजने के लिए पुनः लिखा जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि इसके बाद भी समय पर जो विभाग पदों की रिक्ति के संबंध में सूचना नहीं भिजवाएंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि निजी सहायक, निजी सचिव संवर्ग कैडर का पुनर्गठन नहीं होने तक कर्मचारी चयन बोर्ड को भर्ती के लिए नहीं लिखा जा सकता।इससे पहले विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में प्रशासनिक सुधार मंत्री ने अवगत कराया कि सभी विभागों से वर्गवार एवं रोस्टर अनुसार शीघ्रलिपिक (निजी सहायक ग्रेड द्वितीय) के रिक्त पदों की सूचना मंगवाई जा रही है। रिक्तियां एकजाई होने के पश्चात अर्थना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भिजवाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने विभागवार रिक्त पदों का संख्यात्मक विवरण एवं अब तक शेष विभागों की सूची का विवरण सदन के पटल पर रखा।

उन्होंने बताया कि अधीनस्थ विभागांे के निजी सहायक संवर्ग के स्वीकृत पदों के पुनर्गठन किये जाने के लिए वित्त विभाग के द्वारा निर्धारित नॉर्म्स के अनुसार शीघ्रलिपिक (निजी सहायक ग्रेड द्वितीय) के कैडर पुनर्गठन की कार्यवाही अधिकांश विभागों में प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि शीघ्रलिपिक (निजी सहायक ग्रेड द्वितीय) संवर्ग के पुनर्गठन उपरांत विभागों द्वारा अपने स्तर पर आवश्कतानुसार पदों के सृजन संबंधी कार्यवाही की जा सकती है। शीघ्रलिपिक भर्ती परीक्षा हेतु विद्यमान नियमों में शीघ्रलिपि को वेटेज देने एवं अशुद्धियों की सीमा निर्धारित करने के सम्बन्ध में नियमों में संशोधन हेतु प्रकरण का परीक्षण कार्मिक विभाग द्वारा किया जा रहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close