भाजपा नेताओं ने जलाया पुतला..किया विरोध प्रदर्शन..प्रदेश सरकार पर लगाया छग को अपराधगढ़ बनाने का आरोप

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के साथ  ही बिलासपुर में भी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि आज मुख्यमंत्री के विधानसभा का नागरिक भी सुरक्षित नहीं है। इससे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के नागरिकों की स्थिति क्या होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बिलासपुर में भी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के साथ पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने जोशीले भाषण में भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन में प्रदेश अपराधगढ़ का पर्याय बना दिया है। आज प्रदेश का एक भी ऐसा कोना नहीं बचा जहां से हत्या अपहरण लूट की वारदात सामने नहीं आ रही हो। माफिया राज बलात्कार की घटना आम बात हो गयी है।

             भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि समाज का प्रत्येकवर्ग चाहे व्यापारी हो या महिला जगत, बच्चे हो या आदिवासी समाज सभी लोग परेशान और दहशत में है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के ही बठेनागांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध अवस्था में हत्या हो जाती है। शासन प्रशासन बिना जांच की आत्महत्या बताना शुरू कर दिया है।

                भाजपा नेताओं ने कहा कि पाटन विधानसभा क्षेत्र के बठेना में अनुसूचित जाति परिवार के 5 लोगों की हत्या को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ  भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक मंडल में मुख्यमंत्री कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया है।

           युवा नेता मनीष अग्रवाल ने बताया कि इसी क्रम में भाजपा दक्षिण मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओ ने सीएमडी महाविद्यालय चौक में सीएम और सरकार का पुतला जलाया। साथ ही आदिवासी परिवार के लिए मांग की गयी है। इस दौरान मंडल पदाधिकारी ओर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही दोषियों को सजा,पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की गयी है।

             कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल प्रभारी मनीष अग्रवाल महामंत्री अमित तिवारी, नारायण गोस्वामी, रिंकू मित्रा, राजेश मिश्रा, प्रवीण सेन गुप्ता नवीन मसीह, रोशन सिंह, स्वयंवर यादव,  युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू रजक, प्रशांत कश्यप, मनोज कश्यप, सचिन कायरवार, जितेंद्र अंचल, सिकंदर खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा कश्यप मधुसूदन राव, राजेश साहू, ओंकार केसरवानी, रश्मि साहू ,केदार खत्री, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजेश बंजारे ,मनीष गुप्ता ,दीपशिखा यादव, अयोध्या डहरिया ,सत्यजीत भौमिक, आशा निर्मलकर, मनजीत गोस्वामी, जवाहर बांधेकर, विकास अंथोनी, हिमांशु यादव, डॉ मनमोहन दत्त, अभिषेक राज,साहिल कश्यप, अजीत शर्मा, रीता कोरी, अमन ताम्रकार, जक्की खान, विजय यादव तनुज वोहरा ,आयुष मेहता, वरुण दास, अरुज मिश्रा, मोहित चंद्राकर, जितेन्द्र जांगड़े, मुकेश कश्यप, कैलाश गुप्ता ,योगेश ठाकुर, राम मिश्रा, रोहित गेडाम,, शशांक खान नीरज निर्मलकर, बबलू यादव ,अंशुमन शर्मा, मिलन सप्रे, आदि बडी संख्या में भाजपा दक्षिण मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

close