प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे भाजपा नेता.प्रभारी नेता ने लगाए गंभीर आरोप

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने भाजपा कार्यालय में बैठक लिया। बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, भाजपा मंडल प्रतिनिधि नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष शामिल हुए।
 
                भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। उन्होने कहा कि बूथ समिति, भाजपा मंडल कार्यसमिति, भाजपा जिला कार्यसमिति का गठन हो चुका है। समय के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं को अपडेट रहना है। संगठन के कार्यो को अपने दिनचर्या में शामिल करना है। साहू ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।
 
              संबोधन में साहू ने प्रदेश सरकार पर माफियाओं के साथ सांठ-गांठ का आरोप लगाया। प्रदेश की धन सम्पदा पर भी लूट मची है।  खनिज, रेत कोचिया माफियाओं और निजी लोगों के हाथों में सौंप दिया है। अवैध उत्खनन पूरे प्रदेश में तेजी से चल रहे है। रेत के मूल्यों में बेतहासा  वृद्धि हो रही है। भ्रष्टाचार की सीमा लांघकर सारी मर्यादाए तोड़ दी है। कांग्रेस सरकार जनता की कसौटी पर असफल साबित हुई है।
 
                 बैठक में नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरमलाल कौशिक ने भी संगठनात्मक चर्चा कर उपस्थित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। कौशिक ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार सिर्फ ट्रांसफर, पोस्टिंग में कमीशन खोरी के साथ-साथ सरकारी जमीनों की बंदरबाट लूट मचा रखी है। पूर्व में तत्कालीन प्रदेश की रमन सरकार के समय विकास के लिए जो राशि आबंटित हुई थी। उन्ही राशि से हुए विकास कार्यों वर्तमान अपना बता रही है। कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष होने वाले है इनके कार्यकाल के दौरान कोई भी उपलब्धी नही है।
 
            स्वागत भाषण जिला भाजपा अध्यक्ष ने दिया। बैठक को  पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह समेत मंचस्थ अतिथियों ने भी संबोधित किया। नेताओं ने भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों पालन करना है। बिलासपुर जिले की प्रदेश में अपनी विशिष्ठ पहचान है। जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ मोतीलाल साहू जी के मार्गदर्शन में भविष्य में संगठनात्मक कार्य और कार्यक्रम जिले के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के सहयोग से और प्रभावी तरीके से पूर्ण करेंगे।       
close