BJP Loksabha Candidate 2024- भाजपा ने पहली सूची में सोशल इंजीनियरिंग का रखा ख्याल, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी, 28 महिलाओं, 47 युवाओं को टिकट

Shri Mi
4 Min Read

BJP Loksabha Candidate 2024/नई दिल्ली/ भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है।पार्टी ने सबसे ज्यादा 57 टिकट ओबीसी को दिया है। वहीं पहली लिस्ट में एससी और एसटी के अलावा युवाओं एवं महिलाओं का भी ध्यान रखा है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए बताया कि 28 महिलाओं, पचास वर्ष से कम उम्र के 47 युवाओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18 और ओबीसी समुदाय के 57 लोगों को उम्मीदवार बनाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

BJP Loksabha Candidate 2024/उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी पहली सूची में सभी जातियों और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है। केंद्रीय चुनाव समिति की 29 फरवरी को हुई बैठक में 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 195 सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवार के नामों को मंजूरी दी गई।

इन 195 उम्मीदवारों में से उत्तर प्रदेश से 51, मध्य प्रदेश से 24, पश्चिम बंगाल से 20, गुजरात और राजस्थान से 15-15, केरल से 12, असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ से 11-11, तेलंगाना से नौ, दिल्ली से पाँच, जम्मू कश्मीर से दो, उत्तराखंड से तीन और अरुणाचल प्रदेश से दो के अलावा अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सीट भी शामिल है।BJP Loksabha Candidate 2024

भाजपा ने 34 केंद्रीय कैबिनेट एवं राज्य मंत्रियों के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी उम्मीदवार घोषित किया है।

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। इसमें से पार्टी की तरफ से 28 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। वहीं 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं। लोकसभा अध्यक्ष और दो पूर्व मुख्यमंत्री भी पार्टी की तरफ से चुनाव मैदान में होंगे। पहली लिस्ट में अनुसूचित जाति 27, अनुसूचित जनजाति 18, पिछड़ा वर्ग 57 उम्मीदवार इस लिस्ट में शामिल हैं।

BJP Loksabha Candidate 2024/भाजपा की तरफ से उत्तर प्रदेश से 51, मध्यप्रदेश से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11, बंगाल से 20, दिल्ली से 5, जम्मू-कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3, गोवा 1, दमन और दीव से 1, अंडमान निकोबार से 1, त्रिपुरा से 1, अरुणाचल प्रदेश से 2 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पार्टी के द्वारा की गई है।

BJP Loksabha Candidate 2024/भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। अरुणाचल पश्चिम सीट से किरण रिजिजू, बिष्णु पद रे अंडमान और निकोबार से, सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से, मनसुख मंडाविया पोरबंदर से, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से, स्मृति ईरानी अमेठी से, राजनाथ सिंह पार्टी लखनऊ से, हेमा मालिनी मथुरा से, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर से, साक्षी महाराज उन्नाव से, रवि किशन गोरखपुर से, दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ से, पवन सिंह आसनसोल से, राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

वहीं, दक्षिण दिल्ली से रामवीर बिधूड़ी, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, पश्चिम दिल्ली से कमलजीत सहरावत, नई दिल्ली सीट से सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close