भाजपा युवा नेताओं ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव..कहा..अब और बर्दास्त नहीं..कांग्रेस सरकार में बिजली कटौती से जनता हलाकान..

Editor
4 Min Read
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन में पूरे देश में अग्रणी रहा है। कांग्रेस शासनकाल में बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है।युवा मोर्चा जिला प्रभारी दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही बिजली कटौती से जनता परेशान है। इस बात को लेकर युवा मोर्चा ने पहले भी प्रत्येक मंडलों में स्थापित विद्युत विभाग कार्यालय पहुॅचकर ज्ञापन सौंप चुका है। बावजूद इसके  बिजली विभाग के अधिकारियों के कानों में जू तक नही रेंगा । आये दिन बिजली कटौती जिस प्रकार की जा रही है। आम नागरिक परेशान और हलाकान है। जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति की बाधा को दर नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
              युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, आशीष तिवारी, मुकेश राव, वैभव गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है।  छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन में हमेशा पूरे देश में अग्रणी रहा है। तत्कालीन भाजपा शासनकाल के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन जब से छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है। बिजली कटौती से जनता परेशान है।  दिन-दिन भर बिजली गुल रहती है। न्यायधानी में यह हाल है तो ग्रामीण अंचलों में क्या दुर्दशा होगी। युवा नेताओं ने कहा कि अगर बिजली कटौती बंद नही की गई तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगा।
                   दीपक सिंह और महर्षि वाजपेयी ने बताया कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के दिशा निर्देश मार्गदर्शन में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों के युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इसके पहले नेहरू चौक में सभी कार्यकर्ता एत्रित हुए। रैली के साथ कलेक्टर पहुंचकर घेराव  किया गया।
              नेताओं ने बताया कि कलेक्टर ने मुलाकात के दौरान बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि आखिर बिजली कटौती की मूल वजह क्या है।
          कलेक्टर से मुलाकात के दौरान अवसर पर रोशन सिंह, केतन सिंह, नीतिन पटेल, राहुल सराफ, सिद्धार्थ शुक्ला, इंशु गुप्ता, रोहित मिश्रा, विवेक ताम्रकार, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, आशीष तिवारी, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, मोनू बाजपेयी, अभिषेक तिवारी, बादल बाकरे, अशोक राजपूत, शौर्य सराफ, श्रीधर शुक्ला, अनीश तिवारी, आयुष कश्यप, मोनू जायवाल, आयुष मंथनपुरवार, रोमिल मौर्य, रवि सिंह, सागर यादव, तुषार राव, आयुष दुसेजा, आयुष, राजा निर्मलकर, राम यादव, सूरज सिंह, आशीष सिंह, विकेश जहदेव, विश्वजीत ताम्रकार, आयुष पाण्डेय, गौरव साहू, राजेश बारीक, नीतिन पाण्डेय, मुकेश मिंज, दिलीप पटेल, आशीष मिश्रा, मनीष पाठक, संदीप केशरी, अमन ठाकुर, आदित्य यादव, अंकित पाठक, सुमित श्रीवास, साहिल भाभा, अवि साहू, अनुष्मान दुबे, मनप्रती छाबड़ा, राम सचदेव, अभिषेक राज, साहिल कश्यप, चिंटु गुप्ता, मुस्ताक मेमन, वरूण दास, तपेश्वर रात्रे, अखिलेश यादव, अरूज मिश्रा, रोहित गेडाम, जितेश यादव, विपिन ठाकुर, अरूण लस्कर, शैलेन्द्र यादव, शान श्रीवास्तव, अमर सिंह, पिंकी नागवानी, सूरज भोसले, आनंद कश्यप, अनिकेत श्रीवास, ऋतिक सूर्यवंशी, निखिल शर्मा, आदित्य साहू, प्रीतेश भोसले, पंकज जायसवाल, गुलशन खांडेकर, संतोष रजक, उमेश यादव, संतोष तिवारी, ओम तिवारी, राहुल महंती, ओमप्रकाश, ध्रुवज्योति मजूमदार, आकाश बेहरा, अंकित, आयुष, अमित, वेंकट राजू, मुकुल, महादेव साहू, राहुल तिवारी, राहुल सिंह, रूपेश यादव, देवर्षि दत्ता, अमर रजक, विक्की रजक, गिरजा यादव, माधव साहू, सरोज यादव, नवीन यादव सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close