Budhaditya Rajyog: 8 जुलाई को होने जा रहा बुध गोचर, बुधादित्य राजयोग के निर्माण से इन राशिवालों को मिलेगा लाभ

Shri Mi
3 Min Read

Budhaditya Rajyog।ग्रहों के राशि परिवर्तन की घटना को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, जब भी ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो कई प्रकार के शुभ और अशुभ योगों का भी निर्माण होता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जुलाई के महीने में बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 8 जुलाई 2023 की रात 12:19 मिनट पर बुद्धि और वाणी के कारक माने जाने वाले बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं, 17 जुलाई को सुबह 5:19 मिनट पर सूर्य का कर्क राशि में गोचर होने वाला हैं।Budhaditya Rajyog

कर्क राशि में बुध और सूर्य की युति होने की वजह से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने वाला है। जो कि काफी शुभ माना जाता है। जिसके कारण तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है।

इन राशि के जातकों के लिए बेहतर होगा जुलाई का महीना

मकर राशि: इस राशि के जातकों को विपरीत राजयोग से काफी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आपका पिछले काफी समय से कोर्ट- कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो अब फैसले आपके पक्ष में आएंगे। आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, शत्रु पर विजय हासिल करेंगे।Budhaditya Rajyog

कर्क राशि: इस राशि के जातकों को भी विपरीत राजयोग से लाभ होने वाला है। इस अवधि में विदेशों से जुड़े हुए व्यापार में भी आपको मुनाफा होगा। यदि आप बैंकिंग, निवेश, आयात निर्यात से जुड़े हुए हैं तो इस दौरान आपको विशेष लाभ हो सकता है। सूर्य के प्रभाव की वजह से आपको कार्य क्षेत्र में भी मान- सम्मान मिलेगा और रुके हुए सभी कार्य पूरे होते हुए दिखाई देंगे।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को विपरीत राजयोग से काफी लाभ होने वाला है। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा, पुरानी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आकस्मिक धन आगमन के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, यदि आप रिसर्च और छानबीन के क्षेत्र में कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी।

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं। सीजीवाल इसकी पुष्टि नहीं करता।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close