ब्लैक स्पॉट पर चला अभियान..21 लोगों का काटा गया चालान..अन्य 16 पर भी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—ब्लैक स्पॉट में होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बैठक में यातायात पुलिस को जरूरी निर्देश दिया है। पुलिस कप्तान ने कहा कि ब्लैक स्पॉट पर होने वाली दुर्घटनाओं का अध्ययन करें। इसके साथ ही चिन्हांकित स्थानों पर सुरक्षात्मक उपाय भई करें। ब्लैक स्पॉट पर तीव्र गति से वाहन वह पर नियंत्रण को लेकर मोटर व्हीकल एक्ट की गंभीरता के साथ पालन करेें। 
 
             पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल ने  मस्तूरी-जयरामनगर-मोहतरा मोड़ ब्लैक स्पॉट पर तीव्र गति से वाहन चालने वाले 21 लोगों से 13,700 वसूल किए हैं। इस के अलावा  16 वाहन चालकों पर अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही की गयी।
 
               रोहित बघेल ने बताया कि यातायात पुलिस आगामी दिनों में ब्लैक स्पार्ट में गंभीर कार्रवाई करेगी।
TAGGED:
close