CG NEWS:कवि लोक साहित्य परिषद करेगा 22 साहित्यकारों का सम्मान, 10 अगस्त तक भेज सकेंगे किताबें

Chief Editor
5 Min Read

CG NEWS:बिलासपुर/कवि लोक साहित्य परिषद’ बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में साहित्य की उत्कृष्टता के आधार पर 22 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु पुस्तकें नि:शुल्क आमंत्रित की गईं हैं।इन सम्मानों में अंकुर नवोदित हस्ताक्षर सम्मान, अटल साहित्य प्रेरणा सम्मान, आचार्य द्विवेदी भाषा रत्न सम्मान, चक्रवर्ती सम्राट महापद्य नंद सम्मान, टैगोर साहित्य साधक सम्मान, दिनकर राष्ट्रीय चेतना सम्मान, दुष्यंत ग़ज़ल शिल्पी सम्मान, नरेंद्र श्रीवास्तव गीत चेतना सम्मान, नागार्जुन लोक साहित्य सम्मान, नारी नवचेतना सृजन सम्मान, निराला शब्द साधक सम्मान, पं. वासुदेव मिश्र सारस्वत सम्मान, पलाश साहित्य अनुभूति सम्मान, मुकुटधर पाण्डेय रचनाधर्मिता सम्मान, मुक्तिबोध नवचेतना सम्मान, राहत इंदौरी तहज़ीब सम्मान, विद्या दान साहित्य सम्मान, विमल मित्र साहित्य बोध सम्मान, शानी साहित्य संज्ञा सम्मान, श्रीलाल शुक्ल व्यंग्य साहित्य सम्मान, सर्वोदय साहित्य सृजन सम्मान, सुभद्रा नारी अस्मिता सम्मान शामिल हैं।
ये सम्मान अखिल भारतीय स्तर पर पुस्तकों की उत्कृष्टता के आधार पर चयनित पुस्तकों के लेखकों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र तथा रु. 5100/- की राशि भेंट की जाएगी।सम्मान एवं पुरस्कार हेतु वर्ष 2019 से वर्ष 2023 के मध्य प्रकाशित पुस्तकें प्रेषित की जा सकती हैं। पुस्तक की 3 प्रतियाँ प्रेषित की जाएँगी। पुस्तक हिंदी साहित्य की किसी भी विधा में हो सकती है। पुस्तकों के साथ निर्धारित प्रपत्र में घोषणा-पत्र अवश्य संलग्न करें।पुस्तकें सुजश कुमार शर्मा, रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर,आरटीएस कॉलोनी, महाप्रबंधक कार्यालय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के समीप, जिला- बिलासपुर, छत्तीसगढ़, के पते पर भेजी जा सकती हैं।पुस्तक प्राप्त होने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 रखी गई है। अधिक जानकारी रेलवे भर्ती कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
‘अंकुर नवोदित हस्ताक्षर सम्मान’ स्व. मंगल दास मानिकपुरी की स्मृति में प्रकाश दास मानिकपुरी ‘प्रबल’ के द्वारा, ‘अटल साहित्य प्रेरणा सम्मान’ स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विरेन्द्र दास मानिकपुरी ‘सनत’ के द्वारा प्रदान किया जाएगा।
‘आचार्य द्विवेदी भाषा रत्न सम्मान’ स्व. सुमन तिवारी एवं स्व. डॉ. जवाहर लाल तिवारी की स्मृति में श्रीमती सुधा शर्मा के द्वारा ‘चक्रवर्ती सम्राट महापद्य नंद सम्मान’ स्व. शांति बाई श्रीवास एवं स्व. बिसाहू राम श्रीवास की स्मृति में रामरतन श्रीवास ‘राधे-राधे’ के द्वारा ‘टैगोर साहित्य साधक सम्मान’ स्व.नोखे लाल साहू की स्मृति में सुरेश कुमार साहू के द्वारा,‘दिनकर राष्ट्रीय चेतना सम्मान’ स्व. गीतावली देवी एवं स्व. गणेश साव की स्मृति में प्रभात रंजन के द्वारा, ‘दुष्यंत ग़ज़ल शिल्पी सम्मान’ स्व. हर्षदा बेन शाह एवं स्व. सूर्यकांत शाह (डाया भाई) की स्मृति में मनीष कुमार शाह के द्वारा,नरेंद्र श्रीवास्तव गीत चेतना सम्मान’ स्व. भागीरथी पैगवार एवं स्व. श्याम देवी की स्मृति में सुरेश पैगवार के द्वारा प्रदान किया जाएगा।
‘नागार्जुन लोक साहित्य सम्मान’ स्व. शांति देवी साह एवं स्व. रामानंद साह की स्मृति में अर्जुन कुमार ‘अश्क’ द्वारा,‘नारी नवचेतना सृजन सम्मान’ स्व. सादमती मिरी एवं स्व. ननकू मिरी की स्मृति में संतोष मिरी ‘हेम’ के द्वारा, ‘निराला शब्द साधक सम्मान’ स्वर्गीय महात्मा राम साहू की स्मृति में अजय कुमार साहू के द्वारा,‘पं. वासुदेव मिश्र सारस्वत सम्मान’ स्व. पंडित वासुदेव मिश्र की स्मृति में बिहारी लाल खत्री ‘बेचैन’ के द्वारा, ‘पलाश साहित्य अनुभूति सम्मान’ स्व. बोध राम श्रीवास की स्मृति में रामकुमार श्रीवास ‘कुमार पलाश’ के द्वारा,‘मुकुटधर पाण्डेय रचनाधर्मिता सम्मान’ स्व. दुलौरिन श्रीवास एवं स्व. पंचम श्रीवास की स्मृति में राकेश कुमार श्रीवास ‘पथिक’ के द्वारा, ‘मुक्तिबोध नवचेतना सम्मान’ स्व. चंपा देवी तिवारी एवं स्व. जगन्नाथ तिवारी की स्मृति में शरद शर्मा के द्वारा, ‘राहत इंदौरी तहज़ीब सम्मान’ स्व. महमूदा ख़ातून की स्मृति में नादिर अहमद ख़ान के द्वारा, ‘विद्या दान साहित्य सम्मान’ स्व. विद्याधर खम्हारी एवं स्व. दानीराम खम्हारी की स्मृति में गुलशन खम्हारी ‘प्रद्युम्न’ के द्वारा, ‘विमल मित्र साहित्य बोध सम्मान’ स्व. हिना हयात ‘नग़मा’ की स्मृति में एस. एम. ख़ुर्शीद हयात के द्वारा,‘शानी साहित्य संज्ञा सम्मान’ स्व. टी. जानकी राव की स्मृति में टी. श्रीनिवास राव के द्वारा ‘श्रीलाल शुक्ल व्यंग्य साहित्य सम्मान’ स्व. टी. जानकी राव की स्मृति में टी. श्रीनिवास राव के द्वारा, ‘सर्वोदय साहित्य सृजन सम्मान’ स्व. कालिंद्री दुबे एवं स्व.गोदावरी तिवारी की स्मृति में श्रीमती सोमप्रभा तिवारी के द्वारा प्रदान किया जाएगा।
‘सुभद्रा नारी अस्मिता सम्मान’ स्व. एन. आर. मौर्य की स्मृति में श्याम कुमार मौर्य के द्वारा प्रदान किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कवि लोक साहित्य परिषद, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
ई-मेल : [email protected]
मोबाइल : 8827320071

TAGGED:
close