सीएम भूपेश और अटल का असाम में धुआंधार चुनाव अभियान..दोनों नेताओं ने कहा..गठबंधन सरकार की होगी जीत

Editor
3 Min Read

बिलासपुर—–लोकतंत्र की मजबूती के लिए असम में कांग्रेस गठबंधन की सरकार जरूरी है। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर कांग्रेस कार्यकर्ता असम में भी कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। असाम में कांग्रेस की लहर है। छत्तीसगढ़ के बाद यहां भी भाजपा की करार निश्चित है। यह बातें असाम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                जानकारी देते चलें कि इस समय असाम चुनाव में छत्तीसगढ कांग्रेस की टीम चुनाव अभियान में लगातार सक्रिय है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को असाम चुनाव प्रभारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार तीसरे दिन असम में चुनावी सभाओं को संबोधित किया है। बुधवार को असम के धेमाजी जिले के जोनई विधानसभा स्थित शीलापठार में मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित किया है।

                अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए असम में कांग्रेस गठबंधन की सरकार जरूरी है। असम का सर्वांगीण विकास कांग्रेस के शासनकाल में ही हुआ है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में चल रही जन लोककारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हुए कांग्रेस ने सभी धर्मों का सम्मान देते हुए अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कार्य किया है। 

              सभा को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने भी  संबोधित किया। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर जनता को साथ लेते हुए  भाजपा को उखाड़ फेंका है। उसी तरह असम में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता असम के स्वाभिमान और विकास के लिए वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता असम में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

                 जानकारी देते चलें कि जोनई विधानसभा में संगठन की तरफ से बूथ, सेक्टर और जोन स्तर पर संगठन बनाने का दायित्व कांग्रेस पदाधिकारी समीर अहमद, संदीप शुक्ला, पंकज तिवारी, अरशद जुंजानी समेत 10 कार्यकर्ताओं को मिला है। सभी नेता पिछले 15 दिनों से लगातार स्थानीय कार्यकर्ताओं और कांग्रेस प्रत्याशी हरी प्रसन्ना पेगू के साथ काम कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि  पर्ची बांटने से लेकर प्रचार-प्रसार समेत सभी कार्य कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने वाले  हैं।

            अभय नारायण राय ने बताया कि अटल श्रीवास्तव, विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, रूचिर गर्ग सहित छत्तीसगढ़ के मंत्री विधायक और कार्यकर्ता असम चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,  राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ जूटे हुए हैं।  बिलासपुर से ही तैय्यब हुसैन अपने 10 साथियों के साथ विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय है।मुख्यमंत्री 17, 18, 19 मार्च को भी असम में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

close