कांग्रेस नेता चौहान को जोगी गढ़ की कमान…मरवाही विधानसभा का प्रभार मिलते ही बोले….एक बार फिर फहराएंगे तिरंगा

बिलासपुर— पीसीसी के निर्देश पर कांग्रेस के युवा नेता अनिल सिंह चौहान को जोगी गढ़ की जिम्मेदारी दी गयी है। प्रभारी बनाए जाने के बाद अनिल सिंह चौहान संगठन के प्रति आभार जाहिर किया है। चौहान ने बताया कि एक बार फिर मरवाही विधानसभा में कांग्रेस का तिरंगा लहराएंगे। क्षेत्र में कांग्रेस और प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह है। जाहिर सी बात है कि क्षेत्र की जनता भूपेश सरकार को कामकाज मुहर लगाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और जिले के युवा नेता अनिल चौहान को मरवाही विधानसभा का प्रभारी नियुक्त कर एक बार यंग जनरेशन पर विश्वास जाहिर किया है। जानकारी देते चलें कि मरवाही विधानसभा पर कांग्रेस का लम्बे समय से दबदबा रहा है। पार्टी से अलग होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी जोगी कांग्रेस के बैनर तले रिकार्ड तोड़ जीत हासिल किया। आकस्मिक निधन के बाद डॉ. के.के. ध्रुव कांग्रेस से भाजपा प्रत्याशी को हराकर विधायक बने। बताते चलें कि अमित जोगी भी मरवाही विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं।

प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद अनिल सिंह चौहान ने बताया कि मरवाही विधासभा में कांग्रेस विधायक के.के.ध्रुव जनता के बीच खासे लोकप्रिय हैं। लेकिन जोगी कांग्रेस की उपस्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता है। विधानसभा में अजीत जोगी के निधन के बाद उप चुनाव में कांग्रेस के डॉ के. के. ध्रुव बड़े अंतर से चुनाव जीते हैँ। लेकिन आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सधे हुए तरीके से चुनाव में उतरना होगा। अनिल ने दुहराया कि जनता भूपेश सरकार के कामकाज पर मुहर लगाएगी।

चौहान ने कहा कि पिछले पांच सालों में मरवाही विधानसभा में भूपेश की कांग्रेस सरकार ने चहुंमुखी विकास का काम किया है। जनता के बीच भूपेश सरकार की लोकप्रियता है। जनता फिर से कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने को तैयार बैठी है।

जानकारी देते चलें कि अनिल चौहान प्रदेश कांग्रेस संगठन में प्रदेश सचिव हैं। एनएसयूआई में कई जिम्मेदारियों को गंभीरता के साथ अंजाम दिया है। युवा कांग्रेस संगठन में निर्वाचित लोक सभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अविभाजित जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के प्रभारी महामंत्री और प्रवक्ता की जिम्मेदारी को अनिल चौहान से बखूबी से निभाया है। वर्तमान समय में अनिल चौहान प्रदेश सरकार की तरफ से टीवी पेनलिस्ट की भूमिका में मजबूती के साथ जिम्मेदारियों को अंजाम दे रहे है।

Join WhatsApp Group Join Now
close