नेहरू चौक में किसानों के समर्थन में गरजे कांग्रेसी..बताया..भाजपा..देश को सुनियोजित तरीके से बना रही गुलाम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने एकजुट होकर नेहरू चौक में किसानों के चक्काजाम का समर्थन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के तीनों कृषि बिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ भाषणवाजी की। किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग भी की। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 किसानों के चक्काजाम आंदोलन को जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने नेहरू चौक पहुंचकर धरना प्रदर्शन के साथ समर्थन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने किसानों के समर्थन में केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

                      नेहरू चौक में कांग्रेस नेताओं ने धरना प्रदर्शन के केन्द्र सरकार के कृषि कानून को किसान और भारत विरोधी बताया। इस दौरान सभा को कांग्रेसियों ने बारी बारी से समर्थन किया। पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी और शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। वाजपेयी और पाण्डेय ने कहा कि तीन कृषि बिल लागू कर केन्द्र सरकार देश के अन्नदाताओं को मजदूर बनाने का काम रही है। कानून लागू होने के साथ ही  देश की आधी आबादी भूखे पेट सोने को मजबूर हो जाएगी।

               बद्री जायसवाल और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि भाजपा उद्योगपतियों की पार्टी है। सबको मालूम है कि उद्योगपतियों की सोच किसी भी स्थिति में किसान ,मजदूर, गरीब ,मध्यम- निम्न आय हितैषी नहीं रही है। नरेंद्र मोदी देश बारी बारी से एक एक उपक्रम बेच रहे हैं। जाहिर सी बात है कि जब सारे उपक्रम बिक जाएंगे तो देश की जनता उद्योगपतियों के हाथ कठपुतली बन जाएगी। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश आर्थिक रूप से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री उद्योगपतियो के हाथ में देश बेच रहे हैं।

               सभा को रविन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देशवासियों का भावनात्मक शोषण कर रही है। जिसका दुष्परिणाम आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा। धरना को प्रदेश सचिव महेश दुबे, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष , अशोक शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन,ने भी संबोधित किया।

            इस दौरान कांग्रेस नेता विनोद साहू, मोती ठारवानी, आशा पांडेय,चित्रलेखा कांसकर,अज़रा खान, शेख तहरिमा,अन्नपूर्णा, सीताराम जायसवाल, मनीष गरेवाल,शैलेन्द्र जायसवाल, काशी रात्रे,सुभाष ठाकुर,रमा बघेल,अन्नू राव,पूना कश्यप, प्रशांत पांडेय,राज कुमार यादव,हाफिज कुरैशी,हर मेन्द्र शुक्ला,शंकर कश्यप,शिशिर कश्यप,विक्की आहूजा,भरत कश्यप, अजय पन्त, अजय काले,त्रिवेदी प्रसाद तिवारी,शाजी मैथ्यूज़,कविता काले,नीरा साहू,कमल गुप्ता,जहूर अली,जयदीप रॉबिन्सन,रामचन्द्र क्षत्री,निरुपम चक्रवर्ती,महेंद्र कौशिक,शाहिद कुरैशी,अकबर अली,गणेश सोनवानी,अन्नू भाई, चुट्टू अवस्थी  विशेष रूप से मौजूद थे।

close