भारत रत्न की शहादत को कांग्रेसियों ने किया याद…युवाओं ने किया रक्तदान…नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लिया शपथ

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-देश और प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी भारत रत्न देश के लिए शहादत देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने नम आंखों से याद किया। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमने  भेंट किया। साथ ही 33 वी शहादत दिवस पर सभी कांग्रेस नेताओं ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया। युवा कांग्रेस नेताओं ने भी रक्तदान कर भारत में कम्प्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत को अमर बनाया। 
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी को आज भी पूरी दुनिया दूरदर्शी और आधुनिक भारत के सबसे करिश्माई प्रधानमंत्री के रूप में याद करती है। राजीव गांधी ने 21 वी सदी की भारत की परिकल्पना को साकार रूप दिय। भारत मे संचार  क्रांति की बुनियाद रखा। उन्ही की प्रेरणा से विश्व मे आज भारत आईटी क्षेत्र का सिरमौर है। विजय पांडेय ने कहा कि राजीव जी के सपनो को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में साकार कर रहे हैं। “गौधन  न्याय योजना ” लागू कर गोबर को बहुपयोगी बनाकर किसानों को समृद्ध बनाने का भगीरथ प्रयास कर रहे हैं। प्रयास को सफलता भी मिल रही है।
ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि स्व राजीव गांधी का प्रधानमंत्रित्व काल उपलब्धियों भरा है। उन्होंने 18 वर्ष के  युवाओं को मताधिकार दिया। शासन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर पंचायती राज को साकार किया।  असमय मौत ने देश के होनहार और काबिल नेतृत्व को हमसे छीन लिया। 
महापौर रामशरण यादव ने बताया कि राजीव गांधी अमन-शांति पसन्द  व्यक्ति थे।  समाज ,देश और विश्व मे उन्होने भाईचारा का संदेश दिया।  श्रीलंका में लिट्टे समस्या को समाप्त करने के लिए शांति सेना भेजा, पंजाब, असम, मिजोरम में आंतरिक अलगाव वाद को खत्म किया। प्रजातांत्रिक मूल्यों को स्थापित किया। मेयर ने कहा कि आज मणिपुर जल रहा है। देश के प्रधानमंत्री ,गृहमन्त्री चुनाव प्रचार में लगे है। यही अन्तर भाजपा और कांग्रेस में है।
उपस्थित लोगों को ज़फर अली ,एसएल रात्रे ने भी संबोधित किया। इस दौरान पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,अरपा बेसिन उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, नरेंद्र बोलर, ज़फर अली,एसएल रात्रे,ऋषि पांडेय, जाबेद मेमन, विनोद साहू, जितेंद्र पांडेय,सीताराम जायसवाल,अंकित गौरहा, राजेश्वर भार्गव,किरण यादव,पिंकी बतरा समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवाओं ने बढ़चढ़कर किया रक्तदान
 
शहादत दिवस पर पंचायती राज के मार्गदर्शन भारत रत्न राजीव गांधी के शहादत को अमर बनाने और उनके संदेश को जन जन  तक पहुंचाने युवा कांग्रेस नेताओं ने रक्तदान किया। युवा कांग्रेस नेताओं ने शर जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम की अगुवाई में कांग्रेस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। साथ ही समाज के वरिष्ठों को सम्मानित किया।
युवा कांग्रेस नेता सिद्धांशु मिश्रा ने बताया कि राजीव गांधी ने अल्पकाल शासन काल में देश के लिए बहुत बड़ा काम किया। देश के अलग अलग क्षेत्रों में फिरकापरस्त और अलगाववादी ताकलों को कुशल प्रशानिक दक्षता के साथ शांत कराया। उन्होने ही आधुनिकीकरण की बुनियाद रख देश को आज ऊंचाई तक पहुंचाने में योगदान दिया। वयस्क मताधिकार से लेकर सत्ता विकेन्द्रीकरण में राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भुलाय जा सकता है। 
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि  को अमर बनाने जिला यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेरू असलम की अगुवाई में कांग्रेस भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शेरू असलम ने बताया कि इस दौरान समाज के वरिष्ठों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने अपना योगदान कर राजीव गांधी की शहादत को अमर बनाया।
 कार्यक्रम में बतौर अतिथि महापौर रामशरण यादव,अजय श्रीवास्तव,शहर जिला महामंत्री सिद्धांशु मिश्रा,अनस खोखर,दुलारे,जावेद मेमन,आदिल आलम खैरानी,अयाज खान,अजय यादव,आशिक जावेद,विक्की यादव,तरुण यादव ने शिरकत किया।
close